Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

वेंटिलेटर आपूर्ति कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते आरोग्य अधिकारी गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा में वेंटिलेटर आपूर्ति करने वाली एक कंपनी से 5 लाख रूपये की रिश्वत लेते मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारीयों ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है .

मनपा आरोग्य विभाग में नवी मुंबई की इमिनोशाप इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से वेंटिलेटर की आपूर्ति की गयी थी .जिसके बदले आरोग्य अधिकारी डा राजू मुरुड़कर ने दस फीसदी के अनुसार 15 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी .जिसकी जांच में ब्यूरो को रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई . निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्यूरो के अधिकारीयों ने जाल बिछा रखा था , आज रात साढ़े आठ बजे नवी मुंबई ऐरोली की लाईफ लाईन अस्पताल में रिश्वत की पहली क़िस्त 5 लाख रूपये लेते ब्यूरो के अधिकारीयों ने डा मुरुड़कर को गिरफ्तार कर लिया है . ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक योगेश देशमुख ने यह जानकारी दी है .

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने आईबीए टेक्नोलाजी कांफ्रेंस, एक्सपो एवं अवार्ड्स में दो पुरस्कार प्राप्त किए

Aman Samachar

सॉफ्ट टेक के बीआईएम आधारित निर्माण परमिट प्लेटफॉर्म ने बढ़ाई बीएमसी की रैंकिंग

Aman Samachar

वर्ल्ड टूरिज्म डे 2023 : यादगार रोड ट्रिप्स के लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत की टॉप 5 कारें

Aman Samachar

भिवंडी की 4 जर्जर इमारतों का बिजली , पानी कनेक्शन खंडित

Aman Samachar

मध्य रेलवे मजदूर संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 100 दिव्यांग जनों को कम्बल व मास्क वितरित

Aman Samachar

मुख्यमंत्री रोजगार , प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को सफल बनाने के लिए निजी क्षेत्र आगे आये – उदय सामंत

Aman Samachar
error: Content is protected !!