Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में ‘जुनून’ यूथ फेस्टिवल का शानदार आगाज, युवाओं का उमड़ा हुजूम

ठाणे ( यूनिस खान ) ठाणे के युवाओं को नई दिशा और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सिद्धांत प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘जुनून’ यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ बालासाहेब ठाकरे कलादालन, तीन हाथ नाका में डॉ. रेवती श्रीनिवासन के हाथों हुआ। महोत्सव को युवाओं का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है।
           इस फेस्टिवल में करियर जोन, ठाणे के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की प्रदर्शनी, मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘फुलपाखरू’ तथा ‘फ्यूचर ऑफ हेल्थ’ जैसे विशेष विभाग आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा एआई आधारित स्किन स्कैनिंग, क्रायोथेरेपी, रेड लाइट थेरेपी, ईएमएस सूट और हाइड्रोजन इनहेलेशन जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी युवाओं को दी जा रही है। कविता, संगीत, कहानी वाचन और स्टैंडअप कॉमेडी जैसे कार्यक्रमों ने महोत्सव में रंग भर दिए हैं।
          उद्घाटन अवसर पर डॉ. रेवती श्रीनिवासन ने कहा कि ठाणे की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। वहीं, सिद्धांत प्रतिष्ठान की प्रवर्तक एवं कार्यक्रम आयोजिका साधनाताई प्रधान ने बताया कि ‘जुनून’ का मुख्य उद्देश्य नई और पुरानी पीढ़ी के बीच ठाणे की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ाव बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को करियर और उद्यमिता के क्षेत्र में सही दिशा देने के लिए भी यह मंच तैयार किया गया है।
         महोत्सव के अंतर्गत स्टार्टअप कार्यशालाएं, उद्यमियों के लिए मार्गदर्शन सत्र, प्रेरणादायी व्याख्यान, निवेशकों से संवाद और रविवार को स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही स्टार्टअप पेज, फाउंडर्स टेबल, रीडर्स क्लब और रनर्स क्लब जैसे उपक्रम सालभर चलाए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य ठाणे के युवाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें अपने शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

संबंधित पोस्ट

ब्रम्ह ऋषि फाउंडेन की ओर से ओमप्रकाश शर्मा राजस्थानी गौरव पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

चीफ इलेक्शन ऑफिसर की अध्यक्षता में हुई एसआईआर ज़रूरी समीक्षा बैठक 

Aman Samachar

राकांपा शरद पवार पार्टी का ठाणे, मुंबई में ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने फेस मास्क के जरिए लोगों से मानसिक सेहत के प्रति सजग रहने की अपील की

Aman Samachar

बहुचर्चित सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल

Aman Samachar

जिले में ग्रामीण महाआवास अभियान के तहत 1232 लाभार्थियों को मिला घर

Aman Samachar
error: Content is protected !!