
ठाणे ( यूनिस खान ) विधान परिषद चुनाव में पुणे ग्रेजुएट और मराठवाड़ा ग्रेजुएट सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस-शरदचंद्र पवार पार्टी के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस चुनाव के नतीजे घोषित होते ही ठाणे में राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ढोल-नगाड़ों और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। राज्य में हाल ही में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। दो दिन की गिनती के बाद आज नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में राकांपा -शरदचंद्र पवार पार्टी ने दो सीटों, मराठवाड़ा और पुणे के लिए उम्मीदवार खड़े किए थे। ये दोनों सीटें पार्टी ने जीतीं हैं । नतीजे घोषित होते ही राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी के कार्यकर्ता शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान के नेतृत्व में सेंट्रल ऑफिस पर इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने पेड़े बांटकर, ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने कहा कि यह जीत महाविकास आघाड़ी की है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, यह चुनाव शरदचंद्र पवार के गाइडेंस में लड़ा गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार पार्टी ने अपना स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रखते हुए दोनों सीटें जीती हैं। जनशक्ति ने धनशक्ति के खिलाफ यह लड़ाई जीती है। यह तो बस शुरुआत है। आज के नतीजों ने साफ कर दिया है कि लोगों के मन में क्या है। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले हर चुनाव में महायुति को पीछे धकेल दिया जाएगा।
इस मौके पर नगरसेवक यासीन कुरैशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, महिला अध्यक्ष मनीषा भगत, युवा अध्यक्ष अभिजीत पवार, युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कदम, सेजल कदम, महासचिव राजेश साटम, महिला कार्यकारी अध्यक्ष फूलबानो पटेल, राजू चपले, एकनाथ जाधव, संदीप यादव, सचिन पंधारे, मलिका पिल्लई, हाजी बेगम शेख, दिगंबर गरुड़, कुणाल भोईर, हिनल जयवंत, गुरासीस बुमराह, साहिल उडुगड़े, धर्मेंद्र अस्थाना, तुलसीराम साल्वे, विश्वास चव्हाण, बिपिन गेहलोत, संदेश गमरे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


