Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की शानदार सफलता

ठाणे ( यूनिस खान )  विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भिवंडी मनपा एवं ठाणे जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को गाजेंगी हॉल,भिवंडी में इंटर स्कूल एंड कॉलेजिएट कैरम प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भिवंडी तहसील के कुल 48 स्कूलों के 588 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
        प्रतियोगिताएं 14, 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की गईं। जिला स्तरीय इन प्रतियोगिताओं में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए कुल 13 स्वर्ण, 31 रजत एवं 17 कांस्य पदक प्राप्त किए। इस शानदार उपलब्धि के साथ विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभागीय स्तर (डिवीजनल लेवल) की प्रतियोगिताओं में भी अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता में मार्गदर्शक शिक्षकों जाकिर अंसारी, मुसैब मोमिन एवं इकरा शेख का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
        विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर के.एम.ई. सोसाइटी के अध्यक्ष अल्माज़ फकीह सचिव दानियाल बुबेरे, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे,खेल समिति के अध्यक्ष दानिश मद्दू, रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर यासर तातली,प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी, उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी, सहायक मुख्याध्यापक मुखलिस मदू तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित पोस्ट

कोकण विभाग के चार जिलों में 7 नए डायलिसिस सेंटर शुरू करने का निर्णय

Aman Samachar

ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी का भविष्य बचाने की पुलिस आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

ग्राम सभा भावलपुर के भावी प्रधान प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) तैयारी में जुटे

Aman Samachar

रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी के सुरेश गरेला ने अध्यक्ष एवं इलियास वलियानी ने सचिव का पदभार ग्रहण किया

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एड-जेन एम्बुलेंस लॉन्च की

Aman Samachar

ग्रीनिंग एंटरप्राइज इको सिस्टम- सिडबी मिशन 50000- ईव्ही 4 इको को समर्पित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!