Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता,  जनभागीदारी से चलाया गया विशेष सफाई अभियान

नवी मुंबई ( इमरान खान ) स्वच्छ नवी मुंबई मिशन के तहत शहर में स्वच्छता को लेकर नागरिकों में जागरूकता फैलाने के साथ ही जनभागीदारी से विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज वाशी स्थित जुहूगांव चौपाटी परिसर में गहन सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाशी के फादर एग्नेल कॉलेज के विद्यार्थियों ने पहल करते हुए महानगरपालिका कर्मचारियों और सफाईकर्मियों के सहयोग से पूरे परिसर की सफाई की।
           विशेष सफाई अभियानों के साथ-साथ महानगरपालिका द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन को लेकर भी नागरिकों में जागरूकता फैलाई जा रही है। इसके तहत लोगों को रोजाना निकलने वाले कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और सिंगल यूज प्लास्टिक को दैनिक उपयोग से पूरी तरह बाहर करने की जानकारी दी जा रही है। स्वच्छता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों जैसे लोकप्रिय माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कलाकारों के समूह ने वाशी रेलवे स्टेशन सहित वाशी विभाग के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रस्तुतियां देकर नागरिकों को स्वच्छता, कचरा वर्गीकरण और प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
         महानगरपालिका की ओर से बताया गया कि इस तरह के सफाई अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छ नवी मुंबई मिशन को सफल बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सहायक मंत्री बने महेश अग्रवाल

Aman Samachar

मोबाइल चोरी कर निकाल लिया बैंक खाते से पैसा

Aman Samachar

जी एम.कालेज स्टडी सेंटर में बी.ए.प्रथम वर्ष छात्रों के मार्गदर्शन क्लास का उदघाटन 

Aman Samachar

ठाणे के नागरिकों को 1 अगस्त से मिलेगा 50 एमएलडी अतिरिक्त पानी 

Aman Samachar

महाराष्ट्र के सभी सरकारी पत्राचार पर “आजादी का अमृत महोत्सव” का लोगो

Aman Samachar

कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों व आरोग्य कर्मियों की 3 माह का वेतन न मिलने पर आरोग्य अधिकारी पर बरसे महापौर

Aman Samachar
error: Content is protected !!