Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वच्छता अभियान में सामाजिक संस्थाएं सहभागी होकर जनगरण में जुटी 

ठाणे [ युनिस खान ] देश में स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय निकायों ओर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की प्रतिस्पर्धा शुरू है।  इस अभियान में सामाजिक संस्थाएं भी सीमित संशाधनों के सहारे योगदान देने में पीछे नहीं हैं। ठाणे की शिवशांति प्रतिष्ठान , संस्कार एज्युकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान शुरू कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जनजागरण किया जा रहा है।
               शिवशांति प्रतिष्ठान व रूद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन , प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। काफी प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। लोगों के आरोग्य के लिए परिसर को स्वच्छ रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्युकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट स्वच्छता अभियान शुरू किया है ठाणे के श्रीनगर स्थित परिसर में अपना चौथा स्वच्छता अभियान पूरा किया है।संस्था द्वारा लगातार किए गए कार्यों से प्रेरित होकर इस मुहिम में श्रीनगर परिसर के वैजनाथ जाधव, अजीत सिंह, सुंदरम, सखाराम  व अन्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने परिसर को स्वच्छ किया तथा संस्था द्वारा किए जा रहे इस मुहिम को खूब सराहा।
            शिवशांति व रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सिंह ने संस्था से समिल्लित हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था में आस पास के परिसर के लोगों का हिस्सा लेना इस मुहिम की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि यह संस्था इसी तरह शहर और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए लोगो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर रंजीत सिंह, सुरेन्द्र भारद्वाज,  अध्यापक अजीत सिंह, मनपा सफाई देख रेख कर्मचारी बाबा होनमाने, सत्यवान धुमाल, गोपाल ठाकुर, प्रशांत दलाई, मनीष सिंह, शिवप्रसाद चौधरी ,  मनपा कर्मचारी सागर खरात व मनपा के अन्य कर्मचारीयों ने अपना योगदान दिया है।

संबंधित पोस्ट

सुमन अग्रवाल का सामाजिक कार्य प्रशंसनीय – नाना पटोले 

Aman Samachar

सफाई मित्र अमृत सम्मान से स्वास्थ्य कमचारियों को मनपा ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

विविध मांगों के लेकर बंजारा समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया डफला बजाओ आन्दोलन

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

घोडबंदर रोड में धड़ल्ले से चलने वाले हुक्का पार्लर व अनधिकृत लाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

उत्सव 75′ ठाणे निश्चित रूप से प्रशंसनीय है – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!