Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोडबंदर रोड में धड़ल्ले से चलने वाले हुक्का पार्लर व अनधिकृत लाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] थर्टी फस्ट के आयोजन पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन   सतर्क हो गया है। मनपा आयुक्त ने कुछ दिन पहले हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकारीयों को आदेश दिया था। इन सबके बावजूद अनधिकृत लाज व हुक्का पार्लर चालकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। संचार बंदी व सोशल डिस्टेंसिंग को धता बताते हुए थर्टी फस्ट के आयोजनों की तैयारी शुरू है।

              चार वर्ष पूर्व 29 दिसंबर को मुंबई में कमला मिल के पब में आग लगने से चौदह लोगों की जान गयी थी। ऐसी दुर्घटना दुबारा न हो इसके लिए मनसे जनहित व विधि विभाग के शहर अध्यक्ष स्वप्निल महिन्द्रकर ने अनधिकृत लाज व हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि तीन वर्ष पहले हुक्का पार्लर पर प्रतिबन्ध लगाने के बाद तम्बाकू मुक्त हर्बल हुक्का पार्लर के लिए न्यायालय की हरी झंडी मिल गयी थी। आज हर्बल हुक्का पार्लर के नाम पर मादक पदार्थ के हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चल रहे हैं। उन्होंने कहा  कि घोडबंदर रोड इलाके में अनेक स्थानों में अनधिकृत लाज व हुक्का पार्लर शुरू है। अग्निशमन दल के बगैर लाईसेंस चलने वाले रेस्टोरेंट में हुक्का पार्लर चलने की जानकारी सामने आ रही है। थर्टी फस्ट के आयोजन के लिए लाज व हुक्का पार्लर युवाओं को आकर्षित करने में लगे हैं।  मुंबई कमला मिल के पब जैसी घटना ठाणे में न हो इसके लिए प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग महिन्द्रकर ने  किया है। उन्होंने कहा है कि घोडबंदर रोड इलाके में अनेक अनधिकृत लाज व हुक्का पार्लर शुरू है जबकि अधिकारी एक – दो खिलाफ कार्रवाई कर दिखाकर बाकी को अभयदान देते हैं। मनपा की अनदेखी के चलते लाज व हुक्का पार्लर चालक कोरोना के संचार बंदी व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। महिन्द्रकर ने शीघ्र अनधिकृत धंधा कर युवाओं का जीवन नरक बनाने   वालों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी को मिला “राजभाषा कीर्ति” पुरस्कार

Aman Samachar

महिला मोर्चा के आरोग्य शिबिर का नागरिकों ने लिया लाभ

Aman Samachar

4 अक्टोबर से शुरू हो रहे स्कूल दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

ठाणे प्रापर्टी प्रदर्शनी 2024 का उदघाटन 16 फरवरी को ठाणे में ,घर खरीदने वालों को सुनहरा अवसर

Aman Samachar

कानूनी सेवा शिविर नागरिकों के न्यायसंगत अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोगी  – न्यायमूर्ति ए. ए. सैयद

Aman Samachar

राजकुमार अग्रवाल सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुने गए

Aman Samachar
error: Content is protected !!