Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एनएमएमटी बहुउद्देशीय नवी स्मार्ट कार्ड योजना शुरू करने वाली देश की पहली परिवहन सेवा

नवी मुंबई [ युनिस खान ] नवी मुंबई मनपा परिवहन सेवा ने नवी स्मार्ट कार्ड योजना शुरू किया है। नवी मुंबई स्मार्ट कार्ड धारक एनएमएमटी बस के टिकट , पास के आलावा भारत में कहीं भी दूकान में खरीदी व एटीएम में व्यवहार कर सकते है। आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर यात्रियों को यात्रा के लिए ओपन लूप नवी स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने वाली देश की पहली सार्वजनिक परिवहन सेवा वाली संस्था मानी जा रही है।

                 नवी मुंबई मनपा ने कैसलेस टिकट के उद्देश्य से नवी स्मार्ट कार्ड योजना मार्च 2020 से शुरू किया था लेकिन कोविड 19 के संक्रमण के चलते इस योजना को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया था।  अब 1 दिसंबर से इसे पुनः शुरू किया है। एनएमएमटी की नवी स्मार्ट कार्ड योजना एटीएम कम डेबिट कार्ड के रूप सभी प्रकार के आनलाईन व्यवहार के लिए उपयोग किया जा सकता है। जैसे बिल ,कर भुगतान ,सिनेमा गृह , परिवहन , बस ,रेल व विमान सेवा के टिकट , मोबाईल रिचार्ज ,डीटीएच सेवा आदि के लिए उपयोग किया जा सकता है। नवी स्मार्ट कार्ड योजना में व्यक्तिगत राशि की सुरक्षा की गारंटी की व्यवस्था है।  स्मार्ट कार्ड से किये जाने वाले सभी व्योहार की जानकारी संबंधित व्यक्ति को एसएमएस अलर्ट के द्वारा दी जायेगी।  उक्त स्मार्ट कार्ड नवी मुंबई के सीबीडी बस टर्मिनस के पास वितरण कक्ष में 100 रूपये के शुल्क पर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। मांग बढ़ने पर इसे अन्य बस टर्मिनस में शुरू किया जायेगा।  अभी कार्ड का उपयोग वातानुकूलित बस में प्रयोगिक तौर पर शुरू है।  आगे चरणवद्ध तरीके से सभी बस मार्गों पर योजना शुरू की जाने वाली है।

संबंधित पोस्ट

 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल पेमेंट स्कोरकार्ड में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने प्राप्त किया शीर्ष स्थान

Aman Samachar

‘भारत टैक्सी’ यात्रियों और ड्राइवरों के लिए यात्रा का एक नया अध्याय  – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

नगर सेवक कृष्णा पाटील के प्रयास से दो एम्बुलेंस का लोकार्पण 

Aman Samachar

भिवंडी में आपीएस कैडर के डीसीपी की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

Aman Samachar

चारकोट फुट का वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल में ग्रोथ फैक्टर कॉन्सेंट्रेट थेरेपी से सफलतापूर्वक किया गया इलाज 

Aman Samachar

जाति प्रमाण पत्र सत्यापन त्रुटियों को पूरा करने के लिए 25 फरवरी तक बढ़ी समय सीमा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!