Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना को नियंत्रित करने में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पूरी तरह विफल – चंद्रकांत पाटील

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य की महाविकास आघाडी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने में विफल साबित हुई है। टीकाकरण में गड़बड़ी व राज्य में हफ्ता वसूली का साम्राज्य शुरू होने का आरोप भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने लगाया है। उन्होंने कहा कि लाखों सामान्य परिवारों को अँधेरे में डाल दिया है वहीँ 70 हजार किसानों का बिजली कनेक्शन खंडित कर दिया गया है जिसे लोग परेशान हैं।

          भाजपा ठाणे शहर जिला की ओर से कोपरी व बालकुम शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक आयोजित  गयी। बैठक में प्रदेशध्यक्ष पाटील मार्गदर्शन कर रहे   थे। बैठक में प्रदेश महासचिव व विधायक रविन्द्र चव्हाण ,एमएलसी व शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एड निरंजन डावखरे , विधायक संजय केलकर ,प्रदेश उपाध्यक्षा माधवी नाईक , प्रदेश सचिव एड संदीप लेले आदि उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष पाटील ने कहा कि बिजली कनेक्शन खंडित करने से राज्य की जनता परेशान है। राज्य सरकार ने हफ्ता वसूली का साम्राज्य शुरू किया है कांग्रेस को कोई पूँछ नहीं रहा है। मादक पदार्थ का व्यवसाय  करने वाले मंत्री के दामाद को छूट दी गयी।  वन मंत्री संजय राठोड का इस्तीफा करीब 15  दिन तक मुख्यमंत्री ने इ पास रखा। वहीँ घनंजय मुंडे का इस्तीफा नहीं लिया गया। उन्होंने कहा   की आघाडी सरकार के राज्य में महिलाऐं असुरक्षित हो गयी हैं ।  उन्होंने महाराष्ट्र बचाने के भाजपा के महाराष्ट्र बचाओ अभियान में सहभागी होने आवाहन किया है। पाटील ने कहा कि 1977 के चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को पराजय का मुंह देखना पड़ा था। अब जनता आई है अब सिंहासन खाली करो का नारा देते हुए पाटील ने कहा कि गृह मंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने जिलेटिन की छड़ें भरी गाडी रखने वाला सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे के ऊपर किसका हाथ था किसने अभय दिया। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरा जीवन काम किया।  शिवराय के काल में महिलाओं स्थाई मान सम्मान किया गया। आज सत्ता में बैठे मंत्री  ही ही महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। एक मंत्री ने दो विवाह स्वीकार किया है जिससे राज्य की महाविकास आघाडी सरकार में महिलाएं कहाँ सुरक्षित हैं। ऐसा सवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटील ने उठाया है।

संबंधित पोस्ट

सिडबी और शोरील स्टार्ट अप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एंड टू एंड प्लेटफॉर्म विकसित करने एक साथ आए

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के और महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का किया दौरा

Aman Samachar

एयू एसएफबी ने बीबीपीएस प्लेटफॉर्म पर वीडियो बैंकिंग के माध्यम से पहला परेशानी-मुक्त बिल भुगतान शुरू 

Aman Samachar

राकांपा के निःशुल्क पहचान पत्र वितरण शिविर में 973 लोगों ने किया आवेदन 

Aman Samachar

इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट के दिग्गज WinZO ने एनसीआर बेस्ड गेमिंग स्टूडियो UPSKILLZ GAMES से मिलाया हाथ 

Aman Samachar

पीएनबी ने पेश किया `पीएनबी स्वागत’: नए ग्राहकों के लिए बाधारहित डिजिटल पर्सनल लोन सॉल्यूशन

Aman Samachar
error: Content is protected !!