Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे – मुलुंड के मध्य मेंटल अस्पताल की जमीन पर नए रेलवे स्टेशन सहमति करार दाखिल करें – एकनाथ शिंदे 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर की बढ़ती जनसँख्या व ठाणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते प्रादेशिक मनोचिकित्सालय की जमीन पर विस्तारित ठाणे रेलवे स्टेशन समय की मांग है। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए उच्च न्यायालय में सहमति करार दाखिल करने का मुख्य सचिव को नगर विकास मंत्री व ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्देश दिया है।

                विस्तारित ठाणे रेलवे स्टेशन के बारे में सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित बैठक में बोलते हुए नगर विकास मंत्री शिंदे ने योजना पर जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव सीताराम कुंटे आन लाईन माध्यम से सहभागी हुए। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव भूषण गगरानी , महेश पाठक , ठाणे मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा , आरोग्य संचालक डा साधना तायडे ,ठाणे जिला शल्य चिकित्सक डा कैलाश पवार आदि उपस्थित थे। नगर विकास मंत्री शिंदे ने कहा कि ठाणे रेलवे स्टेशन 150 वर्ष से अधिक पुराना है। इस स्टेशन से करीब 12 लाख यात्री आवागमन करते हैं। पीक आवर में यात्रियों की भीड़ से छुटकारा दिलाने के लिए ठाणे मनपा के माध्यम से प्रादेशिक मनोचिकित्सालय की अतिक्रमित जमीन पर विस्तारित रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव  दिया जो पांच छः वर्षों से प्रलान्वित है। नगर विकास मंत्री शिंदे ने कहा कि सांसद  राजन विचारे  योजना के लिए केंद्र सरकार से प्रयास कर रहे हैं। ठाणे – मुलुंड के मध्य नए रेलवे स्टेशन को रेल मंत्रालय ने मंजूर किया है। उसे स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया है। शिंदे ने कहा कि यह योजना व्यासायिक उपयोग के लिए नहीं बल्कि   जनहित के लिए किया जाने वाला है। कोई भी निजी संस्था इस योजना न नहीं आने वाली है। योजना में प्रभावित परिवारों के लिए मनपा तीन इमारत बनाकर वाली है। योजना में विलंब होने से लागत भी बढ़ रही है जिससे इस पर ध्यान की आवश्यकता है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए मुख्य सचिव जनहित के लिए उच्च न्यायालय में सहमति करार दाखिल करें।  इस आशय का निर्देश नगर विकास   मंत्री एकनाथ शिंदे ने  है।

संबंधित पोस्ट

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क किया गया रिलीज

Aman Samachar

स्टर्लिंग जेनरेटर ने धरती को अधिक हरा-भरा बनाए रखने के लिए रेट्रोफिट एमिशन कंट्रोल डिवाइस किया लॉन्च

Aman Samachar

नाला सफाई कार्यों का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का दिया निर्देश 

Aman Samachar

रोड नंबर 33 सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित लोगों का शीघ्र पुनर्वास कर कार्य पूरा करें – महापौर

Aman Samachar

डम्पिंग ग्राऊंड नही हटाने पर नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aman Samachar

लिविंगॉर्ड तकनीक ओमिक्रॉन सहित हर वैरिएंट के खिलाफ असरदार बनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!