Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा के निःशुल्क पहचान पत्र वितरण शिविर में 973 लोगों ने किया आवेदन 

ठाणे [ इमरान खान ] राकांपा की ओर से सेंट लॉरेंस हाई स्कूल में आयोजित नि:शुल्क प्रमाण पत्र वितरण शिविर में करीब 973 लोगों ने विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन किया।  उनमें से 338 आवेदकों को पूर्व मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड व जिलाध्यक्ष आनंद परांजपे के हाथो प्रमाण पत्र दिए गए। शेष 635 लोगों को अगले 8 दिनों में प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

      राकांपा की ओर से आयोजित शिविर सेंट लॉरेंस हाई स्कूल डिसोजा वाडी में पूर्व मंत्री आव्हाड व ठाणे-पालघर समन्वयक और ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर को नागरिकों का अच्छा समर्थन मिला। इस नि:शुल्क प्रमाण पत्र वितरण शिविर में लगभग 973 लोगों ने लाभ लिया।  इस मौके पर दस्तावेजों की जांच के बाद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से मौके पर ही करीब 338 लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया। समय के अभाव में जिन 635 लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिला है, उन्हें अगले आठ दिनों में प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा।

         इस समय डा आव्हाड ने कहा कि नागरिकों को विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलदार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।  हालांकि, ये प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलने के कारण राकांपा की ओर से पूरे शहर में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।  इस शिविर में हम नागरिकों को नि:शुल्क प्रमाण पत्र मुहैया करा रहे हैं।  इस प्रकार के शिविरों के कारण नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रमाण पत्र मिल रहे हैं।

        इस अवसर पर महासचिव प्रभाकर सावंत, रवींद्र पलव, युवा अध्यक्ष विक्रम खामकर, सामाजिक न्याय विभाग के कैलास हावले, भटके विमुक्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीतीश पवार, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ दिलीप नाइक, जिला कार्यकारिणी सदस्य सिलवेस्टर डिसूजा, प्रवीन भानुशाली, मिलिंद बनकर, विजय भामरे, अजित सावंत , ईश्वर अहिरे, प्रसाद म्हस्के, कल्पेश मिठबावकर, संकेत नाराणे, युवा प्रकोष्ठ की प्रियंका सोनार, महिला अधिकारी माया केसरकर, शैलजा पवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

कोरोना संक्रमण में पिता को गवाने वाले धनंजय सिंह ने राममंदिर निर्माण निधि में दिया एक लाख ,ग्यारह हजार का चेक 

Aman Samachar

शिवा म्यूजिक सभी क्षेत्रीय भाषाओं सहित बॉलीवुड में भी करेगा विस्तार

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

कफ परेड झुग्गीवासियों के पुनर्वास में मदद के लिए आगे आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज ने अपने ‘ग्रीन विजन’ के तहत साल 2025 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!