Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने पंडित अवधेश शुक्ला 

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  नवी मुंबई ऐरोली विधानसभा क्षेत्र  समाजवादी पार्टी का पंडित अवधेश शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया है। महाराष्ट्र प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने नियुक्ति पत्र देकर उन्हें संगठन बढ़ाने व लोगों की मदद करने की जिम्मेदारी दी है।

                        पंडित अवधेश शुक्ला को नवी मुंबई एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी व्यक्त किया है। अवधेश शुक्ला ने प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आजमी को विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने नवी मुंबई में होने वाले महानगर पालिका चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष आबू आसिम आजमी के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को भारी जीत दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जुल्फिकार अहमद आज़मी,  महासचिव महाराष्ट्र प्रदेश . संतोष कुमार महासचिव महाराष्ट्र प्रदेश . पप्पू यादव महासचिव महाराष्ट्र प्रदेश , अफसर इमाम नवी मुंबई अध्यक्ष और रब्बानी शेख  आदि मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

महिला दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाली आँगनवाडी सेविकाओं का जिलापरिषद ने किया पुरस्कृत 

Aman Samachar

क्षेत्र कोई भी हो मकसद समाजसेवा होना चाहिए – राजेंद्र अग्रवाल

Aman Samachar

अनलिमिटेड नेटपैक के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में मनपा जमा करेगी एक हजार रूपये 

Aman Samachar

 प्लास्टिक बैग का उपयोग करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई में मनपा ने वसूले 14 हजार दंड 

Aman Samachar

सिडबी और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया ने एमएसएम को समर्पित भारत का पहला सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स सिडबी-डी एंड बी स्पेक्स किया लॉन्च 

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा के 250 बड़े ग्राहकों का बिजली बिल करीब 6 करोड़ रूपये बकाया ,टोरेंट ने दिया सख्त कार्रवाई का संकेत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!