Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पालघर जिले की अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपये की निधि मंजूर

पालघर [ युनिस खान ]  जिले के जव्हार ,पालघर , डहाणू आदि इलाके की आरोग्य सुविधा के लिए आक्सीजन की आवश्यकता पूरा करने की  उद्देश्य से 3 करोड़ 20 लाख रूपये की निधि को प्रशासकीय मंजूरी दी गयी है। इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी डा मानिक गुरसल ने दी है।

राज्य में कोरोना के बढ़ते मरीज व आक्सीजन की कमी की समस्या को देखते हुए आक्सीजन प्लांट लगाने की शासकीय स्तर पर प्रयास किया जा रहे है। दूसरों पर निर्भर न रहकर आवश्यक आक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए जिला व मनपा स्तर पर आक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। पालघर के वसई की एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना में 13 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गयी।  कोरोना मरीजों के उपचार में आक्सीजन की कमी को देखते हुए जिले के पालकमंत्री दादाजी भूसे के निर्देश पर आक्सीजन प्लांट के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपये की प्रशसकीय मंजूरी दी गयी है।  जिला विकास योजना के तहत मिली मंजूरी के बाद पालघर व जव्हार में कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है। अन्य प्रकल्प शीघ्र पूरा होंगे इस आशय का विश्वास जिलाधिकारी डा गुरसल ने व्यक्त किया है। उप जिला अस्पताल जव्हार व डहाणू ग्रामीण अस्पताल पालघर इस स्थानों न कोविड अस्पताल की स्थापना की जा रही है इसकी जानकारी जिलाधिकारी डा गुरसल नदी है।

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य सेवा की खामियों की जिम्मेदारी मनपा की सत्ता का संचालन करने वालों की  – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

मराठी ज्ञान के नियम न मानने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई –  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

वाल्मिकी नवयुवक संघ ने हाथरस घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की 

Aman Samachar

लोकविकास संस्था ने शुरू किया निःशुल्क आन लाईन स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन सत्र 

Aman Samachar

चाइल्ड आर्टिस्ट -मिनी मॉडल लाडो बानी पटेल ने अपनी माँ रागिनी पटेल के साथ मनाया जन्मदिन

Aman Samachar

 फसल बीमाकर्ताओं के लिए सॉल्वेंसी मार्जिन मानदंडों को शिथिल करने का अच्छा कदम – राकेश जैन

Aman Samachar
error: Content is protected !!