Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड सेंटर व सभी निजी अस्पतालों का फायर , आक्सीजन व स्ट्रक्चरल आडिट करने का निर्देश 

नवी मुंबई [ युनिस खान ,] अस्पतालों में आग लगने व  गैस रिसाव जैसे घटनाओं के मद्देनजर मनपा के कोविड सेन्टर व सभी निजी अस्पतालों का फायर , आक्सीजन व स्ट्रक्चरल आडिट कराने का निर्देश मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से संबंधित अधिकारीयों को दिया है।  उन्होंने कहा है कि चार दिनों में सभी कोविड सेंटर व निजी अस्पतालों की सभी   आवश्यक जाँच कार्य पूरा कर लिया जाए।

             नासिक में गैस रिसाव और वसई में आग लगने की घटना के बाद मनपा   आयुक्त ने अधिकारीयों  बैठक बुलाकर सभी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत दी है।  उन्होंने अस्पतालों के फायर आडिट की जिम्मेदारी अग्निशमन विभाग के प्रमुख शिरीष आरदवाड , आक्सीजन आडिट करने की जिम्मेदारी आक्सीजन नियंत्रण  नोडल अधिकारी व उपायुक्त डा बाबासाहेब राजले ,स्ट्रक्चरल आडिट की जिम्मेदारी शहर अभियंता संजय देसाई को दी गयी है। अगले चार दिनों में मनपा के सभी कोविड सेंटरों और निजी अस्पतालों तीनों जांच कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। फायर आडिट , आक्सीजन   व स्ट्रक्चरल आदि उन क्षेत्रों के विशेषज्ञों के द्वारा जांच की जा जायेगी। आवश्यतानुसार इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों की मदद ली जायेगी  नवी मुंबई मनपा के कोविड केयर सेंटर ,अस्पताल ,के साथ मनपा क्षेत्र की सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधन मनपा  माध्यम से फायर , आक्सीजन व स्ट्रक्चरल आडिट के लिए अस्पताल में आने वाले दस्ते को पूर्ण सहयोग करने के लिए सूचित किया गया है। मनपा आयुक्त बांगर ने नवी मुंबई मनपा की ओर कोरोना संक्रमित लोगों को आवश्यक आरोग्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का उन्होंने निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

वैक्सीन की दो खुलाक लेने वालों को लोकल ट्रेन में यात्रा की टिकट देने की नगर सेवक ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar

ठाणे से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भेजा गया सिंदूर

Aman Samachar

1 करोड़ 23 लाख रूपये कीमत के चांदी के बर्तन चोरी

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने “रिलायंस हेल्थ ग्लोबल” को लॉन्च किया

Aman Samachar

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Aman Samachar
error: Content is protected !!