Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा हेल्थ इन्फिनिटी इंश्योरेंस की शुरुआत

कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने इस उद्योग जगत में सर्वप्रथम एक पहल की शुरुआत की
कोविड-19 टीकाकरण को प्रोत्साहन देने के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा हेल्थ इन्फिनिटी प्रोडक्ट पर 5% की विशेष छूट की पेशकश
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस – आपकी सुरक्षा बीमा से लेकर आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तक आपके साथ है
एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट की भूमिका निभाते हुए, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कोविड टीकाकरण को प्रोत्साहित और पुरस्कृत
मुंबई , रिलांयस कैपिटल की 100% अनुषंगी कंपनी, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सक्रिय रूप से बढ़ावा देकर तथा पहले से ही टीका ले चुके ग्राहकों को रिवॉर्ड देकर अपने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
                इस उद्योग जगत में सर्वप्रथम शुरू की गई इस पहल के साथ, कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को अतिरिक्त सहूलियत प्रदान करना है जो RGI के साथ अपनी हेल्थ इन्फिनिटी बीमा पॉलिसी को खरीदने या नवीनीकृत करने वाले हैं, तथा इसके लिए कंपनी कोविड-19 टीकाकरण कराने वाले ग्राहकों को एक बार 5% की अतिरिक्त छूट का प्रस्ताव दे रही है। 1 मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति टीकाकरण करा सकते हैं, क्योंकि सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व करते हुए टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का फैसला लिया है।
            इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री राकेश जैन, सीईओ, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने कहा, “हम अपने हेल्थ इन्फिनिटी प्रोडक्ट में कोविड वैक्सीन की छूट को विशेष स्वीकृति देने के लिए IRDAI को धन्यवाद देना चाहते हैं, क्योंकि मौजूदा दौर में हर किसी को एकजुट होकर काम करने तथा सामूहिक रूप से वायरस के प्रभाव का मुकाबला करने की जरूरत है। हमने हमेशा लोगों को चिकित्सा आपातकाल जैसी परिस्थितियों के खिलाफ बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया है, तथा इस बार हम और अधिक प्रयास करना चाहते हैं। इस तरह के प्रोत्साहन के जरिए, हम चाहते हैं कि लोग मौजूदा संकटपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए अपनी सेहत को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा जल्द-से-जल्द टीका लगवाएँ।”
        रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी पॉलिसी पर एक बार दी जाने वाली 5% की यह अतिरिक्त छूट, पॉलिसी खरीदते समय लागू होने वाली अन्य छूटों के अलावा प्रदान की जाएगी, जिससे प्रीमियम और भी ज्यादा सस्ती हो जाएगी। मौजूदा पॉलिसीधारक भी अपने प्रीमियम के नवीकरण पर इस प्रस्ताव का लाभ उठा सकते हैं। जो ग्राहक कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले चुके हैं, वे भी इसका लाभ उठाने के योग्य हैं।
         यह पहल समुदाय को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के RGI के सिद्धांत के लिए एक मिसाल कायम करती है, तथा समाज के स्वास्थ्य और कल्याण में संगठनों की अति महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। यह सही दिशा में उठाया गया एक कदम भी है क्योंकि फिलहाल इस महामारी से भारत की लड़ाई जारी है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

 कमिंस जेनसेट उपयोगकर्ताओं के लिए रेट्रोफिट उत्सर्जन नियंत्रण डिवाइस (आर.ई.सी.डी) लॉन्च 

Aman Samachar

कपिल पाटील को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिवंडी में मनाया जश्न

Aman Samachar

दो दिवसीय मानसून अधिवेशन में विधायकों के अधिकार प्रभावित करने को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित , अफवाहों पर विश्वास न करें –  जिलाधिकारी 

Aman Samachar

 घर की गैलरी गिरने से 12 वर्षीय एक बालक की मृत्यु, दो घायल

Aman Samachar
error: Content is protected !!