Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संचारबंदी के नियमों का उलंघन करने वालों से मनपा ने वसूले 24 लाख 83 हजार रूपये से अधिक दंड

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ब्रेक द चैन के तहत  लागू संचारबंदी के नियमों का उलंघन करने वाले 6039 व्यक्ति व व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने 24 लाख 83 हजार रूपये से अधिक दंड वसूल किया है। मनपा प्रशासन की ओर कोरोना संक्रमण को रोकने के नियमों का पालन कराने के लिए मनपा प्रशासन नागरिकों के बीच जनजागरण कर रहा है।  इसके बावजूद संक्रमण फ़ैलाने व लोगो के आरोग्य के लिए खतरा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में कोरोना की चैन तोड़ने के लिए लागू संचारबंदी के नियमों का पालन कराने के लिए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने जनजागरण करने के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 15 अप्रैल की सुबह 7 बजे से ब्रेक द चैन के तहत संचारबंदी लागू है।  कोरोना संक्रमण रोकने के नियमों का उलंघन करने वाले 4520 नागरिकों व व्यवसायियों के हिलाफ विशेष उड़न दस्ते ने कार्रवाई कर 18 लाख 65 हजार 200 रूपये दंड वसूल किया है। एपीएमसी मार्केट में प्रत्येक शिफ्ट में 5 दस्ते के हिसाब से 15 दस्ते ने 1543 व्यक्ति व दुकानदारों के फ कार्रवाई कर 4 लाख 49 हजार 400 रूपये दंड वसूल किया है। इसके आलावा आठों विभागीय कार्यालय क्षेत्र में कार्यरत दक्षता विभाग ने 1519 व्यक्ति व दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई में 6 लाख 18 हजार 100 रूपये दंड वसूल किया है।  तरह संचारबंदी के दौरान 2 मई तक कुल 24 लाख 83 हजार रूपये दंड वसूल किया है। इसके अतिरिक्त संचारबंदी काल में घर के बाहर मार्निंग वाक् के लिए निकले नागरिकों से 50 हजार   500 रूपये दंड वसूल किया है। वाकिंग करने वाले 93 नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया  है   जबकि 228 लोगों की एंटीजन टेस्टिंग की गयी है। मनपा आयुक्त बांगर ने नागरिकों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू नियमो का पालन करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के सितंबर माह के सेवानिवृत्त 7 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Aman Samachar

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

Aman Samachar

महापौर की उपस्थिति में देर रात तक शहर में सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया गया 

Aman Samachar

ऐरोली के यश पैराडाइज कोविड सेंटर का नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण का अवसर न देने के विरोध में राकांपा ने किया मूक विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

मुंब्रा की अस्पताल में आग लगने से 4 मरीजों की मृत्यु , 16 मरीजों की जान बची

Aman Samachar
error: Content is protected !!