Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उप्र अंबेडकरनगर विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत हृदयपुर से विजय रंजन सिंह प्रधान निर्वाचित

भिवंडी [ एम हुसेन ] उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में अंबेडकरनगर जिला के भीटी विकास खंड अंतर्गत हृदयपुर ग्राम पंचायत से अमर प्रताप सिंह के बड़े पुत्र विजय रंजन सिंह प्रधान चुने गए। विजय रंजन सिंह के प्रधान चुने जाने पर भिवंडी में रहने वाले उनके रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके परिवार वालों को बधाई दी है। आशीर्वाद हिंदी हाईस्कूल एवं डॉ. डी.एस.पालीवाल इंग्लिश हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज के चेयरमैन वी.के.सिंह, मुख्याध्यापक दीपक सिंह,श्रीमती गिरिजादेवी मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी के सदस्य विवेक सिंह एवं प्रेमलता सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

   बतादें कि हृदयपुर ग्राम पंचायत में 879 मतदाता थे।जिसमें 697 मतदाताओं ने मतदान  किया था,  हृदयपुर ग्राम पंचायत से विजय रंजन सिंह, प्रवीण सिंह,सुमित्रा यादव एवं रीता यादव सहित कुल चार प्रयाशी चुनाव मैदान में थी। विजय रंजन सिंह एवं प्रवीण सिंह दोनों प्रत्याशी एक ही खानदान के होने के कारण दोनों लोगों के बीच लड़ाई काफी कठिन हो गई थी।इसके बावजूद विजय रंजन सिंह को अपने पिता अमर प्रताप सिंह, चाचा दिनेश प्रताप सिंह, भानु प्रताप, भाई सुधीर रंजन सिंह,देवरंजन एवं प्रभात रंजन सहित अपने परिवार द्वारा गांव वालों के साथ हमेशा सुख-दुःख में रहने एवं उनके द्वारा किए गए व्यवहार पर विश्वास था  जिसके चलते उन्होंने जीत दर्ज की। काफी कठिन संघर्ष करते हुए विजय रंजन सिंह ने प्रवीण सिंह को 8 मतों से पराजित कर दिया । विजय रंजन सिंह को 257 मत,प्रवीण सिंह को 249 मत,सुमित्रा यादव को 121 मत एवं रीता यादव को 36 मत मिले हैं तथा इस चुनाव में 34 मत अवैध पड़े थे ।      

संबंधित पोस्ट

एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित समूहों की आजीविका के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें किया याद

Aman Samachar

अल्पसंख्यक छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा रु. 7.50 लाख तक का शिक्षा ऋण

Aman Samachar

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar

मूलाधार बारिश से परेशान 500 लोग हुए स्थानांतरित

Aman Samachar

मुंब्रा से माजीवाडा नाका के बीच टीएमटी बस क्रमांक 142 की सेवा आज से शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!