Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित , अफवाहों पर विश्वास न करें –  जिलाधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना को मात देने के मास्क का उपयोग , बार बार हाथ धोने शारीरिक अंतर रखने इस तीन सूत्री उपायों का पालन करना जरुरी है। आत्मनिर्भर भारत योजना योजना के तहत टीकाकरण की जानकारी देने के लिए तैयार चित्ररथ प्रभावी कार्य करेगा। इस आशय का विश्वास व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने कोरोना टीका को सुरक्षित बताते हुए अफवाहों पर विश्वास न कर टीकाकरण का लाभ उठाने का आवाहन किया है।

                     सूचना व प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो के उपक्रम के तहत कोविड 19 टीकाकरण एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर जिले में जनजागरण के लिए चित्ररथ बनाया है।  जिले के ग्रामीण इलाके न जनजागरण के लिए बहुउद्देश्यीय मोबाइल वैन , कला पथक ,मुहीम का आज जिलाधिकारी नार्वेकर के हाथो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे ,उप जिलाधिकारी बालासाहेब वाकचौरे , नियोजन अधिकारी ए  ए खंदारे , जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी मनीषा पिंगले , जिला आरोग्य अधिकारी डा मनीष रेंगे आदि उपस्थित थे। विश्व आरोग्य संगठन , यूनिसेफ व आरोग्य विभाग की ओर से राज्य 36 जिले में 16 मोबाईल वैन के माध्यम से कोविड 19 टीकाकरण मुहीम व आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में जनजागरण किया जायेगा। ठाणे जिले के गाँवों में 10 दिनों तक वैन के द्वारा जनजागरण किया जायेगा।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

486 अकस्मिक मृत्यु के बारे में 7 दिनों में पक्ष रखने का जिला प्रशासन का आवाहन 

Aman Samachar

 संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उप-समिति की दिल्ली बैंक नराकास के साथ विचार-विमर्श

Aman Samachar

कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हमार बेटी के ट्रैलर को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar

1 मार्च को होगी रिलीज फिल्म संदेह – प्रदीप श्रीवास्तव

Aman Samachar

41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में पंजाब नैशनल बैंक के उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!