Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के 550 अधिकारीयों व कर्मचारियों के पदोन्नति समेत आयुक्त ने लिए कल्याणकारी निर्णय 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना काल में मनपा के आरोग्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी , कर्मचारियों की सेवा के मद्देनजर मनपा आयुक्त अभिजित बांगर ने कल्याणकारी निर्णय लिए हैं। जिसमें कोरोना काल में काम के लिए विशेष भत्ता देने ,दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को 25 लाख रूपये का सनुग्रह अनुदान देने जैसे निर्णय शामिल है। इसके आलावा प्रलंबित पदोन्नति व आश्वासित प्रगति योजना को लागू करने का निर्णय लिया है।

                  अभी हाल में मनपा की सेवाप्रवेश नियमावली मंजूर की गयी है। जिसके चलते मनपा आयुक्त बांगर  अधिकारी ,   कर्मचारी  पदोन्नति व आश्वासित प्रगति योजना लागू करने के बारे में समीक्षा बैठक की। इन दोनों विषयों  तकनीकी मुद्दे और शर्तों पर विस्तार से चर्चा कर मार्ग निश्चित किया। चर्चा के अंत न प्रशासन विभाग के उपायुक्त दादासाहेब चाबुकस्वार व मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी धनराज गरड  शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर पेश करने  निर्देश दिया। इसमें वर्ग 3 व 4 के कर्मचारियों के इ संवर्ग में प्राथमिकता देने का आयुक्त बांगर ने निर्देश दिया है। 7 मई 2021 के शासन निर्णय के अनुसार कोटे के रिक्त पद सेवा वरिष्ठता के अनुसार भरने की मंजूरी मिली है। जिसके क्रियान्वयन को मनपा आयुक्त बांगर ने अपनी मंजूरी दे दी है। इससे मनपा के 54 संवर्ग के करीब 550 से अधिक मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों  को लाभ   मिलने     वाला है। इसी तरह   सातवें वेतन आयोग का 3 लाभार्थियों संशोधित सेवान्तार्गत आश्वासित प्रगति योजना को लागू करने की मंजूरी दी है।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री सहायता कोष में एमएलसी डावखरे में दिया चेक 

Aman Samachar

नवी मुंबई के रेलवे स्टेशन पर कोविड टीकाकरण के विशेष केंद्र शुरू

Aman Samachar

वनमंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में करीब 650 निवेदन मिले, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

Aman Samachar

उज्वला गलांडे-पाटिल ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता

Aman Samachar

राज्य के सबसे विकसित शहरों में एक है ठाणे शहर- प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar
error: Content is protected !!