Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

ठाणे ( युनिस खान ) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शिव परिवार और शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिव परिवार के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह की अगुआई हुए शिविर लोगों रक्तदान किया।
         एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने भावुक शब्दों में कहा, “शिव परिवार और शिवशांति प्रतिष्ठान शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। रक्तदान एक महान कार्य है, जिसे हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में अवश्य करना चाहिए। मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, बढ़ई जैसे अनेक वर्गों में रक्तदान को लेकर मिथक फैले हुए हैं कि रक्तदान से कमजोरी आती है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। रक्तदान से न केवल स्वयं का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि किसी जरूरतमंद का जीवन भी बचाया जा सकता है।
          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाणे सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने कहा कि रक्त न तो किसी फैक्ट्री में बनता है, न किसी कंपनी में। इंसान को ही इंसान के लिए रक्तदान करना पड़ता है। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान शिविर में कई गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया, जिनमें शिव परिवार प्रमुख पंडित राम मिलन शुक्ला, डॉ. अजय सिंह, संस्कार क्लासेस की संचालिका श्रीमती लक्ष्मी मौर्या, प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा सिंह, प्रधानाध्यापक कुंवर राकेश सिंह तोमर, प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सोनू सिंह सुरीला, एडवोकेट शिक्षा संस्कार, समाजसेवक श्री राकेश देवरे, श्री सूरज उपाध्याय, श्री आशीष सिंह, श्री तरुण सिंह तथा श्री लोगी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।
        कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना था, और समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिला अस्पताल एमएमआर के नागरिकों के लिए वरदान साबित होगा – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

महाराष्ट्र सीएसआर पुरस्कार: सामाजिक विकास संगठनों और नेतृत्व के लिए एक सम्मान

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की बिक्री बुकिंग तीसरी तिमाही में बढ़कर 352 करोड़ रही

Aman Samachar

15 से 18 वर्ष की आयु के 77 प्रतिशत बच्चों का कोविड टीकाकरण पूरा  

Aman Samachar

शिवसेना उद्धव बालासाहेब की हल्दी कुंकू में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन 

Aman Samachar

इस दीवाली होम क्रेडिट इंडिया ने ब्रांड रेजोनेंस बनाने का बीड़ा उठाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!