Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वनमंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में करीब 650 निवेदन मिले, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

 ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के वन मंत्री और पालघर जिले के संरक्षक मंत्री और भाजपा ठाणे जिले के संपर्क मंत्री गणेश नाइक ने आज ठाणे में जनता दरबार लगाया। इस अवसर पर नागरिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर 650 से अधिक लिखित निवेदन आये। जिन मामलों में  त्वरित कार्रवाई संभव थी, उन पर जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारीयों को फोन कर तुरंत कार्रवाई की गयी। शेष आवेदनों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जायेगा।  इस मौके पर वन मंत्री  गणेश नाईक ने उपस्थित अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।
इस जनता दरबार में ठाणे जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।  सरकारी, अर्धसरकारी, स्थानीय निकाय एवं विभिन्न प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा विधायक संजय केलकर, पूर्व सांसद डॉ संजीव नाईक, विधायक निरंजन डावखरे, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय वाघुले, संदीप लेले, राकांपा अजित पवार गुट के जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे सहित महायुति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
जनता दरबार में मंत्री नाईक ने बताया कि तीनों दल एक महायुती के रूप में जनता जनार्दन की समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं और इसीलिए इस जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जनता दरबार शुरू होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में जनता दरबार लगाने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि 1995 में मैं मंत्री बना, तब से जनता दरबार लगा रहा हूं। ठाणे शहर, मीरा-भाईंदर, नवी मुंबई और जिले के हर तालुका में दरबार लगा रहे हैं।म्हायुती के तौर पर हम तीनों दल मिलकर काम कर रहे हैं। नाईक ने बताया कि लोगों को दिए गए वचन को निभाने के लिए इस जनता दरबार का आयोजन किया गया था।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में हम सभी मंत्री एक-दूसरे के पूरक बनकर काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर महाराष्ट्र नहीं रुकेगा, इस टैग लाइन के अनुरूप हम सभी ने काम करना शुरू कर दिया है। सभी नागरिक अपनी शिकायतें पेश करने के लिए मंत्रालय नहीं आ सकते। इसीलिए लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए यह जनता दरबार आयोजित किया गया है।  उन्होंने कहा कि जनता दरबार में निवेदन स्वीकार किये जायेंगे और 15 दिनों के अंदर अगले जनता दरबार में उन पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

मेडिका, कोलकाता और यूनिसेफ ने मिलकर कामकाज़ी माताओं को सशक्त बनाने के लिए किया सहयोग

Aman Samachar

शिल्पी राज का वीडियो गाना गरम जिलेबी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज

Aman Samachar

ठाणे की सुष्मिता देशमुख ने औरंगाबाद में आयोजित बेंचप्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Aman Samachar

बेरोजगार युवक – युवतियों को शिवसेना ने उपलब्ध कराया रोजगार का अवसर

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड ने वर्ल्ड एनर्जी कंजर्वेशन डे पर एक नया मिशन “27° सेल्सियस वर्ल्ड” का किया पहल

Aman Samachar

मेडिका में ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ ने एकता के एक साल का मनाया जश्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!