Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य में कोरोना मरीजों की बढती संख्या से 15 मई के आगे लाक डाउन बढाने की संभावना बरक़रार 

मुंबई [ युनिस खान ] राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अभी भी 50 हजार से अधिक होने के चलते राज्य में 15 मई से आगे लाक डाउन बढाने की राय जानकारों ने व्यक्त किया है। अब 15 मई से आगे लाक डाउन बढ़ने की चर्चा शुरू है। ऐसे में राज्य के आरोग्य मंत्री राजे टोपे ने सीधे जानकारी न देते हुए यह कहा है कि राज्य के कई जिलों में गंभीर परिस्थिति के चलते कडा लाक डाउन लगाया गया है। जिससे राज्य में कडा लाक डाउन लगाने की संभावना है।

                      राज्य में अभी भी 60 से 65 हजार नए मरीज आ रहे हैं राज्य में पॉजिटिव दर कम नहीं हुई है। राज्य के 26 जिलों में 12 जिलों में पॉजिटिव दर म हो रही है जबकि कुछ जिलों की पॉजिटिव दर स्थिर है। कुछ जिलों में कोरोना की दर बढ़ रही है वहां कडा लाक डाउन लगाने लगाया गया है। लाक डाउन बढाया जय या रोक दिया जाए इसके बारे में 15 के बाद निर्णय लिया जायेगा ऐसा संकेत आरोग्य मंत्री टोपे ने दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में मरीजों की संख्या में कुछ कमी आने के बावजूद प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या बड़ी है। शुक्रवार को राज्य में 54 हजार 22  कोरोना मरीज मिले थे। उसी दिन 37 हजार 386 मरीज ठीक हुए है। राज्य में सक्रीय मरीजों की संख्या 6 लाख 54 हजार ,788 है। उन्होंने कहा कि कल दिन भर में 898 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है जिसमें सर्वाधिक 102 मृत्यु नासिक जिले में  हुई है।

संबंधित पोस्ट

शिक्षकों की मांगों को लेकर संगठन ने दिया मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को निवेदन 

Aman Samachar

माँ मुंडेश्वरी मसाला के ब्रांड अम्बेसडर बनें भोजपुरी स्टार अभिनेता सूरज सम्राट

Aman Samachar

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव , मतगणना 4 जून को

Aman Samachar

एनएसडीएल ने भारत भर में ‘चलो, स्कूल चलें’ शुरू किया अभियान

Aman Samachar

 5 से 7 फरवरी तक रेलवे के विशेष मेगाब्लॉक के दौरान ठाणे से दिवा के बीच मनपा परिवहन की अतिरिक्त बसें 

Aman Samachar

राकांपा के प्रमाणपत्र वितरण शिविर में 957 आवेदन , 234 को मौके पर प्रमाण पत्र वितरित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!