Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उज्वला गलांडे-पाटिल ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता

ठाणे [ युनिस खान ] हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस 2023 प्रतियोगिता में ठाणे की उज्वला गलांडे-पाटिल ने उपविजेता का स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता ने उन्हें ठाणे को  सम्मान दिलाया है। उनकी इस कामयाबी को लेकर लोगों ने ख़ुशी व्यक्त किया है।
तीन दिवसीय ब्यूटी प्रतियोगिता हाल ही में नई दिल्ली के पांच सितारा होटल आईटीसी में संपन्न हुई। हर साल पूरे भारत की विवाहित महिलाओं के लिए यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।  इस प्रतियोगिता में देशभर से 34 प्रतियोगियों ने भाग लिया।  ऑस्ट्रेलिया, केन्या, स्विट्जरलैंड और अन्य देशों के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया।  उज्वला गलांडे-पाटिल पंद्रह वर्षों से अधिक समय से निर्माण के क्षेत्र में एक पेशेवर के रूप में काम कर रही हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए अथक प्रयास किया था।  इस प्रतियोगिता में सीआईडी, डॉक्टर, आईआईटी, पत्रकार और शिक्षक जैसे विभिन्न क्षेत्रों से विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर और अमन वर्मा ने सम्मानित कर उपविजेता का ताज पहनाया।

      इस मौके पर उज्वला गलांडे-पाटिल ने कहा कि मेरे पति, बच्चे, सास-ससुर, माता-पिता, भाई-भाभी, दोस्त, गुरु और रिश्तेदार जिन्होंने इस कठिन यात्रा में मेरा साथ दिया है। उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गलांडे को सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, खेल, सहयोग, सांस्कृतिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के तहत एआईसी – पिनेकल को रुपये 45 मिलियन प्राप्त होगा

Aman Samachar

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

कंटेनर, कार व टेंपों में भीषण टक्कर में 1 की मौत, 2 हुए घायल

Aman Samachar

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

Aman Samachar

 आरबीआई की मौद्रिक नीति पर पीएनबी के एमडी व सीईओ गोयल की अपनी राय

Aman Samachar

बढ़ते तापमान को रोकने के लिए हर व्यक्ति करे स्वैच्छिक वृक्षारोपण

Aman Samachar
error: Content is protected !!