Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अस्पताल के इंटरनेट का मासिक बिल 70 हजार , अस्पताल है या सायबर कैफे – नारायण पवार

ठाणे [ युनिस खान , 16 मई 20121] मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल का मासिक इंटरनेट बिल 70 रूपये आने पर भाजपा नगर सेवक नारायण पवार ने सवाल उठाया है।  उन्होंने कहा है कि ग्लोबल कोविड अस्पताल है या सायबर केफे है जो इतना बिल आ रहा है।

नगर सेवक पवार ने बताया है कि महाराष्ट्र चेंबर आफ हाउसिंग इंडस्ट्रीज की ओर से बालकुम की कोविड अस्पताल जून 2020 को मनपा को हस्तांतरित की गयी। इस अस्पताल में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का काम मेसर्स सुपर सोनिक ब्रांडबैंड प्रा लि कंपनी को काम दिया गया। इस कंपनी का जुलाई 2020 से जून 2021 तक का 8 लाख 49 हजार 600 रूपये बिल की मंजूरी का प्रस्ताव 19 मई की महासभा में मंजूरी के लिए पेश किया जाने वाला है।  उक्त प्रस्ताव को मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा की मंजूरी मिली है। नगर सेवक पवार ने कहा है कि अस्पताल के प्रशासकीय कार्यों के लिए इंटरनेट आवश्यक है लेकिन प्रति माह 70 हजार रूपये खर्च आवश्यक है क्या ऐसा सवाल उठने लगा है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र चेंबर आफ हाउसिंग द्वारा दिया गया महगा ठेका मनपा ने क्यों शुरू रखा। बिल कम करने के लिए मनपा अधिकारीयों ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया है। नगर सेवक  पवार ने कहा है कि आज ग्लोबल कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों का उपचार को प्राथमिकता देने की जरुरत है। अस्पताल में डाक्टर समेत वैद्यकीय कर्मचारियों की कमी है जिसके लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। गोलोबल अस्पताल का करोड़ों रूपये का आगे बिल आ रहा है।  उन्होंने कहा की वैक्सीन के लिए पैसे नहीं है ठेकेदारों को लाखो रूपये का बिल दिया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

हैदराबाद में 5 फरवरी 2022 को 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री

Aman Samachar

शिक्षकों की मांगों को लेकर संगठन ने दिया मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को निवेदन 

Aman Samachar

पत्रकार गीतेश शर्मा के निधन से प्रसिद्ध समाजसेवी ओम प्रकाश चौधरी आहत

Aman Samachar

एनसीपीए का आगामी नृत्य महोत्सव ‘प्रवाह’ मुंबई में प्रशंसित

Aman Samachar

आज प्राथमिक स्कूल शुरू कर छात्राओं को गुलाब देकर महापौर ने किया स्वागत 

Aman Samachar

राकांपा नेता व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज करने पर राकांपा का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!