Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राजीव गाँधी मेडिकल कालेज के निवासी डाक्टरों की हड़ताल महापौर के हस्तक्षेप से टली 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में हड़ताल की तैयारी कर रहे मनपा के निवासी डाक्टरों की हड़ताल टल गयी है। मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से चर्चा कर डाक्टरों के वेतन वृद्दि व एरिअर्स देने के आदेश के बाद डाक्टरों ने हड़ताल का विचार बदल दिया है।

                        मनपा के राजीव गांधी महाविद्यालय के निवासी डाक्टर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रयासरत थे। समय पर उनके वेतन वृद्धि के बारे में कार्यवाही नहीं होने पर निवासी डाक्टरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी मनपा प्रशासन को दिया था। मौजूदा परिस्थियों को देखते हुए महापौर नरेश म्हस्के ने तत्काल प्रशासन के अधिकारीयों के साथ बैठक कर मनपा आयुक्त डा शर्मा से चर्चा किया। बैठक में महापौर म्हस्के ने अधिकारीयों को तत्काल वेतन वृद्धि करने का आदेश दिया। बैठक में अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख , संजय हिरवाड़े ,उपायुक्त मुख्यालय मारुती खोडके , अधिष्ठाता भीमराव जाधव , वैद्यकीय अधिकारी वैजन्ती देवगीकर व निवासी डाक्टर उपस्थित थे। महापौर म्हस्के ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों ने बहुत अच्छा काम किया है। शहर के सभी क्वारंटाइन सेंटर , ग्लोबल कोविड अस्पताल , छत्रपति शिवजी महाराज अस्पताल में डाक्टरों ने अपनी सेवा दिया है। उन्होंने कहा कि करीब 160 निवासी डाक्टर हैं निवासी डाक्टरों को 46 हजार 499 रूपये विद्यावेतन दिया जाता है। आज दस हजार रूपये की वृद्धि करने का आदेश महापौर म्हस्के ने प्रशासन को दिया है। मुंबई के निवासी डाक्टरों को मिलने वाले वेतन आदि का अध्यन कर योग्य निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में निवासी डाक्टरों को मिलने वाली सुविधाओं हास्टल की दुरुस्ती , कैंटीन में भोजन की सुविधा , शासन निर्णय अनुसार फी में रियायत देने जैसे मुद्दों पर बैठक में विचार किया गया।

संबंधित पोस्ट

 सब्सिडी पर रोक.से पावरलूम उद्योग को करारा झटका , मालिकों की सरकार से गुहार

Aman Samachar

जनता से पैसे इकट्ठा करके इनएक्टिव अधिकारियों को दो – संजय केलकर 

Aman Samachar

स्थायी भविष्य के लिए वृक्षारोपण, युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक

Aman Samachar

कारदेखो ने पुरानी कारों के लिए अपने दूसरे मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर का किया उद्घाटन

Aman Samachar

राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने वाले आवश्यक प्रस्तावों को तत्काल देगी मंजूरी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

मुंब्रा से भिवंडी चलने वाली टीएमटी बस शेलफाटा से चलाने की सवेरा फाउंडेशन की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!