Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की सेवा में बहाली कराने के लिए डाक्टरों ने विरोधी पक्षनेता का किया अभिनन्दन

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद बीयुएमएस डाक्टरों को सेवामुक्त किये जाने का मनपा ने निर्णय लिया था . मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल के डाक्टरों को मनपा की सेवा में स्थाई करने की मांग मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने की . राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड के मार्गदर्शन में किये प्रयासों के चलते मनपा ने डाक्टरों को सेवामुक्त करने का अपना निर्णय वापस ले लिया है . इसके लिए सभी डाक्टरों ने विरोधी पक्षनेता के कक्ष में जाकर पठान का अभिनन्दन किया है .

गौरतलब है कि शहर में कोरोना के मरीज बढ़ने के समय मनपा ने आक्सीजन बेड व उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए एक एक हाजार बेड की कोविड अस्पताल शुरू कर बड़ी संख्या में डाक्टरों की सेवा लिया . जिसमें 60 हजार रूपये से 1 लाख 25 हजार रूपये तक के वेतन पर बीयुएमएस डाक्टरों की सेवाएं ली गयी . मरीजों की संख्या घटने के बाद ग्लोबल कोविड अस्पताल के 46 डाक्टरों को सेवा मुक्त करने का मनपा ने निर्णय लिया . इसके बाद डाक्टरों का प्रतिनिधि मंडल विरोधी पक्षनेता पठान से मिलकर न्याय  गुहार लगाई . पठान ने डाक्टरों को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से उक्त 46 डाक्टरों को सेवामुक्त करने का निर्णय वापस लेने व उन्हें मनपा की सेवा में स्थाई करने की मांग किया . मनपा ने डाक्टरों को निकलने का निर्णय वापस लेकर उन्हें सेवा में बहाल करने का निर्णय लिया . आज विरोधी पक्षनेता के कक्ष में डाक्टरों ने पठान से मिलकर उनका अभिनन्दन किया है . इस दौरान पठान ने कहा कि आगे भी लोगों को न्याय दिलाने के लिए गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड के मार्गदर्शन और मदद से काम करेंगे . गरीब और आम आदमी को  न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे .

संबंधित पोस्ट

विकास पथ पर अग्रसर ग्राम सभा टिकरी

Aman Samachar

अमृता विश्व विद्यापीठम द्वारा तीन सौ पचास अफ़्रीकी छात्रों को छात्रवृत्ति 

Aman Samachar

नियोलैक्टा ने मनाया प्रीमैच्योरिटी डे और न्‍यूबॉर्न वीक ‘बॉर्न फाइटर्स’ नामक एक इंटरैक्टिव पहल शुरू की

Aman Samachar

यातायात में बाधा बने लावारिस वाहनों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई 

Aman Samachar

15 दिन का वेतन महापौर निधि में देने के प्रस्ताव रद्द होने से कमचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

 एमजीएल आरोग्य उपक्रम के अंतर्गत ऑटो रिक्शा ड्रायवर्स के लिए आयोजित किए मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिबिर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!