Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने उद्योग में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन एड-ऑन कवर की शुरुआत की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस, एक नए जमाने की डिजिटल बीमा कंपनी, ने आज बीमा उद्योग में पहली बार इनोवेटिव इलेक्ट्रिक वाहन (EV) एड-ऑन कवर की शुरुआत की। यह क्रांतिकारी प्रस्ताव विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए व्यापक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

        गतिशीलता का भविष्य इलेक्ट्रिक है, और ज़ूनो इस दिशा में उन्नत बीमा समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो इलेक्ट्रिक वाहन के  मालिकों को मानसिक शांति के साथ व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक वाहनों की विशिष्ट विशेषताओं को पहचानते हुए, ज़ूनो ने उद्योग में पहली बार ईवी ऐड-ऑन कवर की एक श्रेणी को विकसित किया है, जो मोटर बीमा के परिदृश्य को नए रूप में सोचने में मदद करेगा।

        ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस के ईवी ऐड-ऑन कवर को इसकी मानक निजी कार पॉलिसियों  के पूरक और विशेष रूप से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समझदारी से डिज़ाइन किया गया है। अपनी तरह की पहली पॉलिसी सुविधाओं के साथ, ईवी ऐड-ऑन कवर में ईवी मालिकों के लिए एक मजबूत और अनुरूप बीमा कवरेज सुनिश्चित करने के लिए तीन आवश्यक घटक शामिल किये गये हैं:

निजी चार्जिंग स्टेशन कवर (उद्योग में पहली बार)

  • आकस्मिक क्षति और चोरी से बचाव के लिए चार्जिंग केबल, कनेक्टर, एडेप्टर और सभी मानक चार्जिंग सहायक उपकरण शामिल करने के लिए कवरेज को बढ़ाया जाना।
  • निजी स्वामित्व वाले चार्जिंग स्टेशनों के लिए व्यापक कवरेज, जिसका उपयोग केवल बीमाकृत वाहनों को चार्ज करने, उन्हें आग, चोरी और आकस्मिक क्षति से बचाने के लिए किया जाता है – जो इस उद्योग में पहली बार है।

व्यक्तिगत दुर्घटना कवर – इसे ईवी मालिकों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक अग्रणी योगदान के रूप में जोड़ा गया है (उद्योग में पहली बार)

  • बीमाकृत वाहन को चार्ज करते समय अपने प्राइवेट चार्जिंग स्टेशन पर आग, विस्फोट या शॉर्ट सर्किट के परिणामस्वरूप चोट या मृत्यु के मामलों के लिए ग्राहक के पास व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज को जोड़ने का विकल्प होगा।

बैटरी कवरेज

  • अपने बीमाकृत वाहन की बैटरी चार्ज करते समय या चार्जिंग स्टेशन पर पार्क करते समय आग, सेल्फ-इग्निशन या शॉर्ट सर्किट के कारण होने वाले नुकसान या क्षति के लिए कवरेज प्रदान करना ((मार्केट में पहली बार)
  • बीमाकृत जोखिम/शॉर्ट सर्किट के कारण पानी घुसने से बैटरी या बैटरी के हिस्सों में होने वाले परिणामकारी नुकसान के लिए बैटरी सुरक्षा।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुएशनाई घोषएमडी और सीईओज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने कहा, “ईवी ऐड-ऑन कवर की शुरूआत ईवी आधारित मोटर बीमा पोर्टफोलियो बनाने के हमारे रणनीतिक उद्देश्य के अनुरूप है। हमारा इलेक्ट्रिक वाहन ऐड-ऑन बीमा कवर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाई गई उद्योग-प्रथम सुविधाओं को पेश करता है।”

ग्राहकों की इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में बढती रुचि के साथ, मानसिकता में यह परिवर्तन उद्योग में एक जबरदस्त परिवर्तन लेकर आएगा। हमारा लक्ष्य नवीन, उद्योग-प्रथम ऐड-ऑन की पेशकश करके इस परिवर्तन का समर्थन करना है। ये पेशकशें न केवल अधिक लोगों को आत्मविश्वास के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगी, बल्कि व्यापक रूप से इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने, बीमा प्रथाओं को फिर से परिभाषित करने और हमारे ग्राहकों के अनुभवों को आसान बनाने में भी अपना योगदान देंगी, ”शनाई ने कहा।

ईवी ऐड-ऑन कवर को प्रस्तुत करके, ज़ूनो डिजिटल इंश्योरेंस जगत में सबसे आगे चल रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि ग्राहकों के पास भविष्य के वाहनों के लिए नवाचारी और व्यापक समाधान तक पहुंच हो।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को प्राप्त हुए राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

फ़िल्म निर्देशक कौशल किशोर शर्मा ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल के के म्यूजिक वर्ल्ड

Aman Samachar

आकाश बायजूस के 112 छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2023 में लहराया परचम

Aman Samachar

भिवंडी की 4 जर्जर इमारतों का बिजली , पानी कनेक्शन खंडित

Aman Samachar

पीएनबी ने अधिक मूल्य वाले चेक के लिए सत्यापन प्रणाली को किया अनिवार्य

Aman Samachar

भिवंडी में 3 दिन में करीब 50 लोगों को कुत्तों ने काटा , शहर में आवारा कुत्तों की दहशत

Aman Samachar
error: Content is protected !!