Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

 अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंटलाईन वर्कर बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला गरमाया

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में एक और फिल्म अभिनेत्री का फर्जी पहचान पत्र बनाकर का कोरोना का टीका लगाने का मामला सामने आया है।  फिल्म अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंट लाईन वर्कर दिखाकर टीका लगाने का मामला सामने आते  ही भाजपा ठाणे शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने कार्रवाई करने की मांग है।

                  गौरतलब है कि मनपा ने कोरोना के मारीज बढ़ने पर उनके उपचार केलिए पार्किंग प्लाजा की कोविड केयर सेंटर बनाया। मनपा ने निजी कंपनी ओम साईं आरोग्य केयर प्रायवेट लिमिटेड को सेंटर चलाने के लिए दिया है। कुछ दिन पूर्व फिल्म अभिनेत्री मीरा चोपड़ा को सुपरवाईजर का फर्जी  पहचान पत्र बनाकर टीका लगाया गया था। अभिनेत्री चोपड़ा ने पहला टीका लगवाने के बाद सोशल मिडिया के ट्यूटर व इंस्ट्राग्राम पर फोटो शेयर किया।  इसके बाद पार्किंग प्लाजा में फर्जी पहचान पत्र बनाकर टीका लगाने का मामला सामने आया। लोगों ने सवाल उठाया कि लाखो रूपये कमाने वाली अभिनेत्री कोविड सेंटर में सुपरवाईजर कैसे हो सकती है। सेंटर चलाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाने पर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त विश्वनाथ केलकर  मार्गदर्शन में समिति का गठन कर दिया।  समिति के रिपोर्ट में 13 और फर्जी पहचान पत्र मिलने का खुलाशा हुआ। अब अभिनेत्री सौम्या टंडन का भी फर्जी पहचान पत्र बनाकर उसे कोरोना का टीका लगाया गया है। अभिनेत्री मीरा चौपडा के बाद अभिनेत्री सौम्या टंडन का फर्जी पहचान पत्र बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला सामने आने पर एमएलसी  डावखरे ने कहा है कि पार्किंग प्लाजा की जांच में 21 लोगों को फर्जी तरीका अपना कर टीका लगाया गया है।  एड डावखरे ने कहा है कि  ओम साईं केयर जांच समिति के समक्ष उपस्थित न होकर  जांच समिति और मनपा का अपमान किया है उसके खिलाफ अभीतक कार्रवाई क्यों नहीं की गयी है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उसने कोरोना काल में काम करने वाली नर्सों का वेतन नहीं दिया और मनमानी काम कर हा है फिर भी ओम साईं केयर के खिलाफ मनपा कार्रवाई न देर किस लिए कर रही है।

संबंधित पोस्ट

जल शपथ लेकर आज से जिला परिषद का जल दिवस जनजागरण सप्ताह शुरू 

Aman Samachar

दसवीं – बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के घर जाकर सम्मानित करने का इंटक का कार्य शुरू 

Aman Samachar

खदान में भरे पानी में तैरने गए दो बच्चों की डूबने से मृत्यु 

Aman Samachar

भोजपुरी अभिनेता सूरज सम्राट ने हत्यारा की शूटिंग की पूरी,अगली फिल्म सोनभद्र में

Aman Samachar

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सहायक मंत्री बने महेश अग्रवाल

Aman Samachar

ठाणे जिले की राष्ट्रीय परियोजनाएं देश की प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण – विभागीय आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!