Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जल शपथ लेकर आज से जिला परिषद का जल दिवस जनजागरण सप्ताह शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] पानी की शुद्धता ,पानी बचाओं , पानी सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला परिषद् की ओर से जनजागरण सप्ताह का आयोजन किया है है। जिला परिषद् के यशवंतराव चव्हाण सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाउसाहेब दांगडे ने जिला स्तरीय उपक्रम का शुभारम्भ करते हुए अधिकारीयों के साथ जल शपथ लिया है।

                    इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते , प्रकल्प संचालक छायादेवी शिसोदे , उप मुख्य कार्यकारी अजिंक्य पवार ,ग्रामीण जलापूर्ति के कार्यकारी अभियंता एच एल भस्मे , मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी सुभाष भोर ,उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामपंचायत चंद्रकांत पवार ,सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी कार्यकारी अभियंता नितिन पालवे , महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष भोसले , जिला आरोग्य अधिकारी डा मनीष रेंघे , जिला पशु संवर्धन अधिकारी डा लक्ष्मण पवार ,कृषि विकास अधिकारी श्रीधर काले , समाज कल्याण अधिकारी सुनीता मते , उप अभियंता भूजल सर्वेक्षण संजय सुकटे , लघु पाटबांधारे डी ए पाटील सहायक गट विकास अधिकारी नरेगा समीना शेख आदि अधिकारी उपस्थित रहकर शपथ ली है। पानी व स्वच्छता विभाग की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी छायादेवी ने कहा कि पानी महत्वपूर्ण नैसर्गिक स्रोत है पानी के महत्त्व को ध्यान के रखकर सभी समय में उपलब्धता  सुरक्षा ,व उपयोग के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरण करने के लिए आज से कार्यक्रम शुरू किया है। कल्याण , अंबरनाथ , मुरबाड ,शहापुर ,भिवंडी ,पाँचों तहसील में ग्रामपंचायत स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसके तहत जल स्रोत के पुनर्जीवन व सशक्तिकरण स्पर्धा आयोजित करने ,स्रोत व भण्डारण टैंक ,जलकुंभ की सफाई ,पानी बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक विश्व जल दिवस के महत्व को पहुँचाने व आवाहन करने ,शून्य क्षरण मुहीम की शपथ लेने , पानी का महत्व समझाने , जल साक्षरता संबंधी नाटिका , निबंध ,चित्रकला  स्पर्धा आयोजित करने आदि के साथ कोविड 19 के नियमों का पालन कराने आदि के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों जागृत किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

ओमरॉन हेल्थकेयर ने कई बेमिसाल सुविधाओं के साथ अपनी टेलीहेल्थ सेवाओं को बनाया बेहतर

Aman Samachar

मोदी सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रदर्शनी

Aman Samachar

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

सवेरा फाउंडेशन और सोमैया स्कूल के करियर मार्गदर्शन शिविर में 585 विद्यार्थी शामिल 

Aman Samachar

ओबीसी प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस को मिलेगी नई गति – भानुदास माली

Aman Samachar
error: Content is protected !!