Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी अभिनेता सूरज सम्राट ने हत्यारा की शूटिंग की पूरी,अगली फिल्म सोनभद्र में

छपरा  ,  (बिहार) अर्धांगिनी जैसी सुपरहिट फिल्म करने के बाद सूरज सम्राट ने लगातार कई फिल्में की।जिनमें हत्यारा भी हैं,जिसकी शूटिंग सूरज सम्राट ने पूरी कर ली हैं और इनकी कई फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन भी जारी हैं। हत्यारा फ़िल्म की शूटिंग छपरा में इन्होंने पूरी कीजबकि, आगामी फिल्म मोहब्बत रंग लाएगी की शूटिंग के लिए सूरज सम्राट सोनभद्र उत्तरप्रदेश के लिए निकल चुकें हैं।
         हत्यारा में इन्होंने एक अंधे का किरदार किया हैं जिनका एक्शन और रोमांस पर्दे पर दिखेगा। वैसे तो इनका अभिनय अर्धांगिनी के बाद से ही दर्शकों के दिलों को छू गया हैं लेकिन,हर बार कुछ अलग करने की कोशिश इनकी रहती हैं। हत्यारा के अलावा सूरज दी रिवेंजर मैन,तेरी दुल्हन सजाऊँगी, राजनंदनी,दिल तुझकों पुकारे,हमदर्द,किन्नर,मोहब्बत रंग लाएगी इनकी आने वाली फिल्में हैं। फ़िल्म के अनुभव को साझा करते हुए सूरज सम्राट ने बताया कि बहुत ही शानदार अनुभव रहा। अंधे के किरदार में किलर और रिवेंज के साथ एक्शन बहुत ही मेहनत करनी पड़ी।लेकिन,इस तरह के किरदार से कुछ नया अनुभव मिलता हैं। इस फ़िल्म में दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा। पूर्ण विश्वास हैं कि अर्धांगिनी की तरह ही आने वाली फिल्मों को भी दर्शक पसंद करेंगे।
          फ़िल्म का पहला शेड्यूल फरवरी में किया गया जबकि,दूसरा शेड्यूल छपरा बिहार में किया गया। फ़िल्म की कहानी पूर्ण रूप से एक्शन और रिवेंज पर आधारित हैं जो छठ पूजा के अवसर पर नवम्बर माह में इसी वर्ष रिलीज की जायेगी।
इस फ़िल्म में सूरज सम्राट के अतिरिक्त अन्य प्रमुख कलाकार गोपाल राय काका, अशोक कालरा, उदय सिंघानिया, राजकपूर शाही, उदय श्रीवास्तव, मनोज द्विवेदी, संजय वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, पल्लवी गिरी, बबली नायक, तृषा खान, चांदनी चुलबुल, सीमा सरगम, धर्मेंद्र धरम, आशुतोष व अन्य ने अभिनय किया हैं। जबकि,इस फ़िल्म के लिए मोहम्मद खुर्शीद अकबर का विशेष आभार हैं।
        इस फ़िल्म के लेखक व निर्देशक ब्रजेश पाठक, निर्माता इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन, गीतकार शैलेश संगम व मनोज द्विवेदी, संगीतकार दामोदर राव व सूर्यकांत सिंह, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, डीओपी नागेंद्र राव व मोहन कुमार, डांस मास्टर पवन, पीआरओ कुमार युडी व रामचंद्र यादव हैं।

संबंधित पोस्ट

मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित 

Aman Samachar

राहुल गांधी के सपोर्ट में ठाणे कांग्रेस का आक्रामक रुख; केंद्र सरकार के खिलाफ ‘रास्ता रोको’ आंदोलन

Aman Samachar

कोंकण विभाग के पांच जिलों में 1256 किमी लंबी सड़कों के लिए 125 करोड़ 60 लाख निधि आवंटित 

Aman Samachar

न्यूगो (NueGo) ने 5 शहरों में भारत की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच सर्विसेस शुरू की

Aman Samachar

एक स्थिर और समावेशी वित्तीय परिदृश्य को बढ़ावा देने वाल बजट -गिरिराजन मुरुगन

Aman Samachar

डेक्कन यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया में मास्टर आफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल में वृषाली यादव को छठा स्थान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!