Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सहायक मंत्री बने महेश अग्रवाल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के कार्यकारिणी के चुनाव में सहायक मंत्री के पद पर महेश अग्रवाल की  नियुक्ति सन २०२१ से २०२४ के लिए की गई है। महात्मा गांधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति देशभर के हिंदी भाषी प्रांतों, राज्यों में  व विदेशों में भी विगत ८५ वर्षों  में हिंदी पत्रिका, पुस्तकों का प्रकाशन तथा करोड़ों परीक्षार्थियों के लिए प्राथमिक, प्रारंभिक, प्रवेश, परिचय, कोविद, राष्ट्रभाषा रत्न, राष्ट्रभाषा आचार्य आदि हिंदी परीक्षाएं आयोजित कर रही है। हिंदी के प्रचार-प्रसार में ये संस्था अग्रणीय भूमिका निभा रही है। इसके संस्थापक सदस्य डा. राजेंद्र प्रसाद, पं. जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, जमनालाल बजाज, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन, पं. माखनलाल चतुर्वेदी, श्रीमन्नारायण अग्रवाल इत्यादि जैसे प्रमुख व्यकित्व इस संस्था से जुड़े रहे हैं।
                 महेश अग्रवाल पिछले ३० सालों से अधिक समय से राष्ट्रभाषा प्रचार समिति से जुड़े हुए हैं। गत २०१८ से २०२१ साल के लिए वे प्रचार मंत्री थे। समिति का मानना है कि आज तक जो भी कार्य महेश अग्रवाल को दिया गया, उन्होंने बखूबी से निभाया।  समिति के पदाधिकारियों से लेकर सभी सदस्यों ने सहायक मंत्री बनने पर बधाई देने के साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।   उनके अनुभव और कार्यशैली के बल पर आज उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के सहायक मंत्री चुने जाने पर महेश अग्रवाल ने कहा कि हमें समिति की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिली है, उस कार्य को सदैव आगे ले जाने के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहूंगा। हिंदी का प्रचार और प्रसार के लिए जितना हो सके योगदान देने की पूरी तरह से मैं कोशिश करता रहूंगा।

संबंधित पोस्ट

एफकॉन्सने ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की स्थापना की

Aman Samachar

भिवंडी में ट्राफिक जाम से एम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहन भी रेंग रेंग कर चलने को मजबूर

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बाबा जाधव एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

वसई विरार मनपा से 29 गाँव अलग करने संबंधी सुझाव व आपत्ति 25 नवम्बर तक आमंत्रित 

Aman Samachar

एनबीएचसी के विकास के अगले चरण को चलाने के लिए विनोद कुमार प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त  

Aman Samachar

पीएनबी 600 दिनों की एफडी योजना पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा अधिकतम 7.85% प्रति वर्ष ब्याज की पेशकश

Aman Samachar
error: Content is protected !!