Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य के पहले विशेष टीकाकरण कार्यक्रम में 16 तृतीयपंथियों ने लगाया टीका 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना टीकाकरण मुहीम में समाज के सभी घटकों  को समाहित करने उद्देश्य से आज तृतीयपंथियों के लिए राज्य का पहला टीकाकरण सत्र शुरू किया है।  ठाणे मनपा की ओर त्रितीयपंथीयों के लिए आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व महापौर नरेश म्हस्के की उपस्थिति में शुरू किया गया। इसमें शहर के 16 त्रितीयपंथियों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

             मनपा क्षेत्र में रहने वाला समाज का कोई भी घटक कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण से वंचित न रहे ,इसके लिए मनपा ने विशेष मुहीम शुरू करते हुए मनपा के पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में तृतीयपंथियों के लिए टीकाकरण के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर में रहने वाले 16 तृतीयपंथियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी कदम , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ,वैद्यकीय अधिकारी डा खुशबू टावरी आदि उपस्थित थी।  इस टीकाकरण कार्यक्रम में खुद का आधार कार्ड व अन्य पहचानपत्र रखने व न रखने वाले तृतीयपंथियों को कोरोना का टीका लगाया है। आज पहले दिनइस विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ 16 तृतीयपंथियों ने उठाया है।  इस अवसर पर तृतीयपंथियों ने मनपा प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

बाइटएक्सएल ने टियर 2 और 3 शहरों में ‘फ्यूचर-रेडी’ टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल के विकास के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

फनस्कूल इंडिया के उत्पादों की नई रेंज के साथ इस बार रक्षाबंधन नए तरीके से मनाएं 

Aman Samachar

क्लस्टर योजना से पुनार्विकास करने वाला ठाणे शहर बनेगा देश का पहला शहर – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

प्रभावी नेताओं को विकसित करने के लिए स्कूल की प्रशंसा 

Aman Samachar

कोरोना में माता पिता को गवाने वाले 10 वीं , 12 वीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ़ 

Aman Samachar

सरकारी व निजी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फ़ोर्स की बैठक में मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!