Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड अस्पताल के 50 डाक्टरों व 202 नर्सों को काम से निकालने का निर्णय भाजपा के विरोध पर वापस लेना पड़ा

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल में कार्यरत 50 डाक्टरों व 202 नर्स समेत वार्ड ब्वाय को ठेकेदार ने वाट्स एप्प पर मैसेज देकर काम से निकल दिया।  भाजपा के विरोध करने पर ठेकेदार ने डाक्टर , नर्स समेत सभी कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया है। ग्लोबल कोविड अस्पताल के प्रबंधन के ठेकेदार कंपनी मेसर्स ओम साईं आरोग्य केयर प्रा लि कंपनी के मनमानी कार्यभार के चलते उसे काली सूची में डालने की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने किया है।

                 मनपा के बालकुम स्थिति ग्लोबल कोविड अस्पताल व माजीवाडा पार्किंग प्लाजा कोविद सेंटर चलाने के ठेका मेसर्स ओम साईं आरोग्य केयर प्रा लि कंपनी को दिया गया है। एक माह से डाक्टरों को निकलने व नर्सों का वेतन रोकने जैसा कार्य ठेकेदार कंपनी की ओर से किया जा रहा है। शुक्रवार की मध्यरात्रि ठेकेदार कंपनी की ओर से ग्लोबल कोविड अस्पताल के वाट्स एप्प ग्रुप पर मैसेज डालकर डाक्टरों व नर्स समेत वार्ड ब्वाय को काम से निकालने की सूचना दी गयी। जिसमें 50 डाक्टर , 202 नर्स समेत वार्ड ब्वाय शामिल थे। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गयी थी।  इसकी जानकारी मिलते ही डाक्टरों व नर्सो में हडकंप मच गया।  इस विरोध में वार ब्वाय ने काम पर जाने से इनकार कर दिया जबकि डाक्टरे व नर्सों ने आन्दोलन किया। अपने साथ हुए अन्याय की जानकारी कर्मचारियों ने भाजपा नेता किरीट सोमैया व ठाणे जिला भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी डावखरे को दिया।  दोनों नेताओं ने डाक्टरों व नर्सो को सेवा से निकालने के ठेकेदार कंपनी के मामले में मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से हस्तक्षेप करने की मांग किया। इसके बाद अतिरिक्त मनपा आयुक्त संजय हिरवाड़े , अस्पताल के अधिष्ठाता डा अनिरुद्ध मालगावकर ,  ठेकेदार के प्रतिनिधि व भाजपा नेताओं की बैठक हुई।  कर्मचारियों को पुनः सेवा में लेने के भाजपा नेताओं के आग्रह पर ठेकेदार ने नरम रुख अपनाते हुए सभी डाक्टरों व कर्मचारियों को पुनः सेवा में लेने के लिए राजी हो गया।  इस दौरान एड डावखरे ने कहा की ठेकेदार कंपनी के अनेक कर्मचारी काम पर ही नहीं है।  संबंधित ठेकेदार की सूची के अनुसार 202 कर्मचारियों में 97 उपस्थित नहीं थे नयी सूची के अनुसार 30 से अधिक कर्मचारी सेवा में ही नहीं थे। जिससे मनपा के पैसों की ठेकेदारी कंपनी द्वार लूट की जा रही है। इसके पहले पैसे लेकर मरीज को बेड देने , रेमडेसिविर इंजेक्शन की विक्री टीकाकरण में गड़बड़ी करने का मामला सामने आ चूका है। उन्होंने ओमसाईं ठेकेदार कंपनी को मनपा की काली सूची में डालने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

पीएलआई योजना कच्चे माल के लिए चीन पर फार्मा उद्योग की निर्भरता को कम करने के लिए तैयार

Aman Samachar

स्कूलों में बच्चों को रक्षा शिक्षा देने की आवश्यकता – ब्रिगेडियर ( से नि ) सुधीर सावंत

Aman Samachar

आर्थिक गतिविधियों को जारी रखते हुए महामारी से लड़ेंगे , लाकडाउन अंतिम विकल्प – प्रधानमंत्री

Aman Samachar

आईएमएफए ने मनाया 60वां स्थापना दिवस पर बोर्ड ने शेयरधारकों को 1:1 बोनस शेयरों की मंजूरी दी

Aman Samachar

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

शिवसेना उत्तर भारतीय जिला संगठक सप्ताह में पांच दिन पार्टी कार्यालय में करेंगे जनसंपर्क 

Aman Samachar
error: Content is protected !!