Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

शादी के खर्च व ससुराल पक्ष में ठाठ बाट दिखाने के लिए चोरी कर धन जुटाने वाला युवक गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] अगले महीने होने वाले शादी समारोह के खर्च उठाने व ससुराल पक्ष को रईसी ठाठ-बाठ दिखाने के लिए चोरी कर धन जमा करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक के पास से 5 कार, 5 बाइक, और सोने के आभूषण समेत 6 लाख 39 हजार रुपये का माल पुलिस ने बरामद किया है।
              पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण नें पत्रकार सम्मेलन में बताया कि भिवंडी परिमंडल में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आदेश दिए गए थे। जिसके बाद  शांतिनगर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शीतल राऊत के मार्गदर्शन में पुलिस दल समुचित जांच पड़ताल के लिए नाकाबंदी कर रही है। वाहन चोरों की खोज में पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पाटील को एक मुखबिर से वाहन चोरी किए जाने की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक रविंद पाटील ने अपने दलबल के साथ जाल बिछाकर टेमघर निवासी शिवासिंग अमिरसिंग बावरी (20) नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया जांच के उपरांत शिवासिंग के पास से 5 कार, 5 मोटर साइकिल व 2 तोला सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 6 लाख 39 हजार आंकी गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शिवासिंग ने नारपोली,कल्याण,डोंबिवली, कलवा, शिवाजी नगर आदि पुलिस थाना क्षेत्रों में 11 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का अपराध स्वीकार किया है। पुलिस उपायुक्त चव्हाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवासिंग अमिरसिंग बावरी  नाबालिग समय से ही अपराध में लिप्त है। शिवासिंग के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अगले महीने शिवासिंग की शादी होने वाली है।  शादी समारोह के खर्च एवं ससुराल पक्ष को ठाठ-बाठ दिखाने के लिए वह चोरियां कर पैसा जमा कर रहा था। चुराए गए वाहनों का उपयोग चोरी को अंजाम देने में करता था।

संबंधित पोस्ट

मनपा क्षेत्र के 190 पात्र दिव्यंगों को महापौर के हाथो दिया स्थाई घर

Aman Samachar

मध्य रेल की 5वीं-6वीं रेल रेल लाईन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हाथो होगा

Aman Samachar

सेहत व तंदुरुस्ती की कसौटी पर पिछड़ रहे हैं स्कूली बच्चे ,स्पोर्ट्ज़ विलेज के स्वास्थ्य सर्वेक्षण से हुआ खुलासा

Aman Samachar

रेंटोकिल पीसीआई ने अपनी विशेष कीट नियंत्रण सेवाओं के लिए शुरू की ‘इंटीग्रेटेड पेस्ट लीग’

Aman Samachar

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

झोपड़पट्टी व 500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का विरोधी पक्षनेता ने उठाई मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!