Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत वाहन पार्किंग व अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ राकांपा ने की कार्रवाई की मांग 

भिवंडी [ एम हुसैन ] भिवंडी शहर में अनधिकृत पार्किंग कर यातायात समस्या उत्पन्न करने वाले वाहनों के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष भगवान जयराम  टावरे ने भिवंडी मनपा आयुक्त, पुलिस उपायुक्त व यातायात पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।  इसी के साथ उन्होंने अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है ।
        गौरतलब है कि शहर के अंजुरफाटा से वंजारपट्टी नाका तथा  कल्याण रोड ,मंडई के रास्ते  पर असंख्य वाहन खड़े रहते हैं जिसके कारण यातायात में बाधा निर्माण करते हैं । रास्ते से सटे हुए दुकानदारों ने पदपथ पर अतिक्रमण कर अपनी दूकान चलते हैं जिसके कारण नागरिकों को रास्ते पर चलने के लिए जगह नहीं बचती है। इसलिए महानगरपालिका व पुलिस प्रशासन उक्त दोनों संयुक्त रूप से शहर के रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले गॅरेज दुकानदार ,हाथगाडी वाले, वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई  करने की मांग की है ।

संबंधित पोस्ट

जेईई (मेन) 2024 सेशन 1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस का परचम

Aman Samachar

पुनर्नवीनीकृत प्लास्टिक के ढक्कनों से बनी पर्यावरण-अनुकूल तिरंगा पट्टिका

Aman Samachar

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

ईटन पॉवर क्वॉलिटी डिवीज़न के डायरेक्टर सेल्स एंड सर्विस के पद पर देबाशीष बैनर्जी की नियुक्ति 

Aman Samachar

एसजेवीएन के विद्युत स्टेशनों ने किया तीसरी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक 1480 मि.यू. विद्युत उत्पादन

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की सुविधा

Aman Samachar
error: Content is protected !!