Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित 

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा बारवी जलाशय की पाइप लाईन के रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए गुरूवार 6 जनवरी की रात 12 बजे से शुक्रवार 7 जनवरी की रात 12 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।
         इससे मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र के मुंब्रा बायपास से मुंब्रा फायर ब्रिगेड ,किस्मत कॉलोनी, चांद नगर, एमएम वैली, अमृतनगर, अल्मास तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र के कुछ हिस्से और कोलशेत, वागले एस्टेट के कुछ इलाके में 24 घंटे के लिए जलापूर्ति खंडित रहेगी। जलापूर्ति बंद रहने के चलते अगले एक से दो दिनों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव से होने की संभावना है।  जलापूर्ति बंद रहने से नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए मनपा के जलापूर्ति विभाग की ओर से सहयोग करने की अपील की गयी है।

संबंधित पोस्ट

महापौर व उपमहापौर की उपस्थिति में तिरंगा रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश प्रसारित 

Aman Samachar

ठाणे जिला मध्यवर्ती बैक के चुनाव में भाजपा व बविआ के सहकार पैनल विजयी , महाविकास आघाडी को झटका

Aman Samachar

वागले उपविभाग के अधिकारीयों ने पकड़ी 37,29,500 रुपये की बिजली चोरी 

Aman Samachar

67 लाख रूपये की गोवा निर्मित विदेशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

सुपर अल नीनो के संभावित असर से निपटने के लिए ठाणे मनपा का जल प्रबंधन पर जोर

Aman Samachar

पेट्रोल ,डीजल दर वृद्धि के खिलाफ शिवसेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पर निकाला मोर्चा

Aman Samachar
error: Content is protected !!