Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अतिक्रमण उपायुक्त व सहायक आयुक्तों की प्रधान सचिव व एसीबी से जांच कराने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त समेत प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त व् उनके निकटवर्ती रिश्तेदारों की संपत्ति की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने की मांग उठाने लगी है। अनधिकृत निर्माण के मुद्दे पर कांग्रेस नेता व पुर्व नगर सेवक संजय घाडीगावकर और मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने ब्यूरो बा प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी से जांच कराने की मांग किया है।

              कांग्रेस नेता घाडीगावकर ने कहा है कि हमने मनपा आयुक्त को पत्र देकर छः छः माह में अनधिकृत इमारत बनने का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग किया।  दिखाने के लिए अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  बड़े निर्माण कर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती जाती उलटे उन्हें संरक्षण दिया जाता है। घाडीगावकर ने कहा है कि हमने 21 जून को मनपा आयुक्त को जीपीएस प्रणाली द्वारा लिए अनधिकृत इमारत निर्माण के फोटो का एल्बम दिया है। शासकीय भूखंड पर अनधिकृत इमारत के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सहायक आयुक्त व उपायुक्त अतिक्रमण ने मदद करने के लिए जिम्मेदार हैं।  जिनके खिलाफ ब्यूरो से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। भाजपा गटनेता  डुंबरे ने कहा है कि ठाणे मनपा क्षेत्र में गत 5 वर्षों के दौरान बड़े स्तर पर अनधिकृत इमारतों का निर्माण हुआ है। लाक डाउन काल में बड़ी संख्या में अनधिकृत इमारतें बनी हैं। बार बार मनपा प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर उसे बढ़ावा दिया गया है।  अनधिकृत निर्माण के मामले में उपायुक्त अतिक्रमण व प्रभाग समितियों के सहायक आयुक्तों व उनके निकटवर्ती रिस्तेदारों की ब्यूरो से जांच कराने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि मनपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए पहले नंदलाल समिति का गठन कर जांच कराई गयी थी।  उसी तरह मनपा के भ्रष्टाचार की जांच के लिए प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी की जांच समिति का गठन कर जांच कराई जाए जिससे मनपा में व्याप्त भरष्टाचार उजागर किया जा सके।  भाजपा गटनेता  डुंबरे ने राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी , मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे , उप लोकायुक्त संजय भाटिया ,नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे महापौर नरेश म्हस्के , जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर आदि को निवेदन देकर जांच की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के चिंबिपाड़ा आश्रम स्कूल के 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले 

Aman Samachar

अट्रासिटी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तार के आश्वासन पर 14 दिनों से शुरू अनशन समाप्त

Aman Samachar

कैंसर वैन में गैर-संचारी रोगों के तहत स्क्रीनिंग से 627 नागरिकों को मिला लाभ 

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने अपने होम ब्लड प्रेशर मॉनिटर्स को अपग्रेड कर कनेक्टेड डिवाइसेस का दिया रूप

Aman Samachar

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन

Admin

पेटीएम ने अपनी रेंट पेमेंट सर्विसेज का विस्तार किया ,10 हजार रुपये तक के कैशबैक की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!