Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अट्रासिटी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तार के आश्वासन पर 14 दिनों से शुरू अनशन समाप्त

ठाणे [ युनिस खान ] एक दलित युवक को जातिगत गाली देकर मंदिर में प्रवेश करने से रोकने वाली भाजपा नेता रिदा रसीद के खिलाफ अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार 14 दिन तक चला अनशन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए। प्रदर्शनकारियों के थाना परिसर के अंदर नारेबाजी शुरू करते ही सहायक पुलिस आयुक्त विलास शिंदे ने प्रदर्शनकारियों को एक लिखित आश्वासन पत्र देकर कार्रवाई का वादा किया।  इसके बाद 14 दिनों से चल रहा अनशन समाप्त हो गया।

      मुंब्रा के सम्राट नगर निवासी शिव जगताप 26 अक्टूबर को मुम्ब्रेश्वर मंदिर में बन रहे तालाब को देखने गए थे। उस वक्त वहां मौजूद भाजपा नेता रिदा रसीद, सिंदर मुमताज अहमद खान और उनके साथियों ने शिव जगताप को मंदिर परिसर में घुसने से रोक दिया।  साथ ही 13 नवंबर को एक कार्यक्रम में शिव जगताप की खिंचाई की थी।  मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिव जगताप द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 3 (1) आर, 3 (1) वाई, 3 (1) (जेडए) सी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दर्ज अपराध के तहत रिदा रसीद को नोटिस जारी किया।  हालांकि नोटिस जारी होने के बीस दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।  दलित कार्यकर्ता प्रवीण पवार और सचिन जगताप ने इसके विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।  प्रवीण पवार की हालत बिगड़ती गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और मुंब्रा में सामाजिक समरसता का माहौल बिगड़ने के कारण शनिवार को शहर के तमाम उलेमा, मुल्ला-मौलवियों ने बैठक कर अनशनकारियों को अपना समर्थन देने का एलान कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

          इस बीच, चौदह दिनों के बाद भी अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल का समर्थन करने के लिए एकत्र हुए दलित और मुस्लिम कार्यकर्ता आज (14 वें दिन ) आक्रामक हो गए।  वे सीधे थाना परिसर में घुस गए और नारेबाजी करने लगे।  इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त विलास शिंदे थाने पहुंचे और मुल्ला-मौलवी, दलित कार्यकर्ताओं, भूख हड़ताल करने वालों से चर्चा के बाद अनशन समाप्त करने व कार्रवाई करने का एक लिखित आश्वासन पत्र दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच चल रही है  पुख्ता सबूत जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर मनपा में पूर्व विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान, परिवहन सदस्य शमीम खान, कैलास हावले, पल्लवी जगताप, बबलू शेमाना आदि मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र में कोरोना कहर बढ़ा , जेलों में 15 मौतें

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनेराली ने ‘रोजमर्रा की सेहत’ की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ दिवा से भूख हड़ताल शुरू कर कांग्रेस करेगी आन्दोलन – एड. विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar

40 वर्षों में ठाणे मनपा ने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की 

Aman Samachar

कोरोना नियमों का पालन कर दीपावली का त्यौहार मनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

Aman Samachar

कोविड-19 से जान गवांने वालों  का स्मारक बनायेगा ठाणे डायबिटिक केयर सेंटर  

Aman Samachar
error: Content is protected !!