Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पेटीएम ने अपनी रेंट पेमेंट सर्विसेज का विस्तार किया ,10 हजार रुपये तक के कैशबैक की घोषणा की

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के स्वामित्व में पेटीएम उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए भारत का प्रमुख डिजिटल इकोसिस्टम है। पेटीएम ने आज अपनी रेंट पेमेंट सर्विसेज के विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत कार रेंटल, फर्नीचर रेंटल और वेडिंग सर्विसेज जैसे वेन्यू, कैटरिंग और डेकोरेशन के साथ ही गेस्ट हाउस का किराया और सोसाइटी का मेंटेनेंस चार्ज देने जैसी कई श्रेणियों के लिए पेटीएम सर्विसेज का विस्तार किया गया है। मौजूदा समय में पेटीएम से पेमेंट करने के विकल्पों के साथ ये अतिरिक्त ऑप्शंस दिए गए हैं। इस समय मकान और दुकान का किराया, प्रॉपर्टी डिपॉजिट, टोकन अमाउंट और ब्रोकरेज फीस देने के लिए पेटीएम का इस्तेमाल किया जाता है।

          किराए का भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक में जमा करने के लिए उसके यूपीआई आईडी पर किया जाता है। इससे पेमेंट की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में आ जाएगी। आप लाभार्थी के बैंक अकाउंट के डिटेल भरकर भी सीधे पेमेंट कर सकते हैं। रुपये भेजने वालों की सुविधा के लिए कंपनी कई पेमेंट मोड ऑफर करती है, जिसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पेटीएम यूपीई, पेटीएम पोस्टपेड (बाय नाउ, पे लेटर) और नेटबैंकिंग आदि शामिल हैं।

        यह प्लेटफॉर्म क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूजर्स को 10 हजार रुपये का रेंटल पेमेंट करने पर 10 हजार रुपये तक का कैशबैक सुनिश्चित करता है। इसके अलावा नए और मौजूदा यूजर्स क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक से रेंट पेमेंट के लिए इनाम भी हासिल कर सकते हैं। रेंट पेमेंट फीचर का उपयोग करने के लिए किसी दोस्त को रेफर करने से यूजर्स 10,000 कैशबैक पॉइंट्स भी जीत सकते हैं।

        पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “रेंट पेमेंट हमारे लिए एक महत्वपूर्ण श्रेणी है। हमने रेंट पेमेंट सुविधा का विस्तार करते हुए कार, फर्नीचर रेंटल ओर वेडिंग सर्विसेज के पेमेंट को भी इसमें शामिल किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें और घरों में सुविधा दी जा सके। पेटीएम ऐप पर पेमेंट के कई विकल्पों के साथ अब यूजर्स हर महीने दिए जाने वाले किराए का भुगतान समय पर कर सकते हैं और इसके साथ ही कई आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।”

          रेंट पेमेंट फीचर के साथ, पेटीएम ने यूजर्स को एक डैशबोर्ड से सभी तरह की रेंटल सर्विसेज को ट्रैक करने और पेमेंट को मैनेज करने में सक्षम बनाया है। कुल मिलाकर इससे यूजर्स को शानदार अनुभव तो मिला ही है। इसके साथ ही उनको मिलने वाली सुविधाएं भी बढ़ी हैं।

          पेटीएम पर किराए का भुगतान तीन आसान चरणों में किया जा सकता है। इसके लिए यूजर को “पेटीएम होमस्क्रीन” पर “रिचार्ज एंड पे बिल्स” सेक्शन में जाकर केवल रेंट पेमेंट का ऑप्शन चुनना पड़ता है। इस पेज पर वह लाभार्थी का बैंक अकाउंट नंबर लिख कर नेक्सट स्टेप पर जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें किराए की राशि भरनी होती है और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पेटीएम, यूपीआई, पेटीएम पोस्टपेड और नेटबैंकिंग में से अपने पेमेंट मोड का सिलेक्शन करना पड़ता है, जिससे वह पेमेंट करना चाहते हैं।

     पेटीएम के विषय में पेटीएम कारोबारियों और उपभोक्ताओं(1) के लिए देश का सबसे प्रमुख डिजिटल इकोसिस्टम है और यह पेमेंट सर्विसेज, कॉमर्स और क्लाउड सर्विसेज और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रदान करता है। 31 मार्च 2021 तक पेटीएम उपभोक्ताओं और कारोबारियों(1) की संख्या और उपभोक्ताओं के कारोबारी से किए गए ट्रांजैक्‍शन की संख्या और रेवेन्यू के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा पेमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है। वित्त वर्ष 2021 में पेटीएम जीएमवी 4033 बिलियन रुपये है। वित्त वर्ष 2021 के लिए टोटल ट्रांजैक्शन के आधार पर वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (“कंपनी”) भारत की सबसे बड़ी पेमेंट गेटवे एग्रिगेटर है। इसमें पेमेंट के साधनों का विशाल तंत्र काम करता है।(1) फाइनेशियल इंस्टिट्यूशन पार्टनर्स के साथ कंपनी लोन बिजनेस में भी कदम बढ़ा रही है। इसके तहत उपभोक्ताओं को पर्सनल लोन, मर्चेंट लोन, बाय नाउ पे लेटर प्रॉडक्ट तथा पेटीएम पोस्टपेड प्रदान किए जाते हैं।

संबंधित पोस्ट

मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की

Aman Samachar

कोरोना की बूस्टर डोज लेने में ठाणे के नागरिक उदासीन 

Aman Samachar

4 अक्टोबर से शुरू हो रहे स्कूल दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

गणपति दर्शन कर लौट रहे माॅ बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

Aman Samachar

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को, न्यायाधीश ने नियमित सुनवाई को दी मंजूरी

Aman Samachar

निःशुल्क शिवभोजन थाली योजना की अवधि एक माह व संख्या डेढ़ गुना बढ़ी

Aman Samachar
error: Content is protected !!