Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराधउत्तर प्रदेशकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़दिल्लीदेश विदेशप्रापर्टीफोटो गैलरीबिहार झारखंडब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यवीडियोसामाजिकस्वास्थ्यहलचल

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान सौरव गांगुली के लिए आज बेहद दुखी करने वाली खबर आई। गांगुली के हुनर को पहचान कर उनको तैयार कर टीम इंडिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले उनके पहले कोच अशोक मुस्तफी का आज निधन हो गया। अशोक की मृत्यु 86 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई।

इंडिया के पूर्व कप्तान के प्रथम कोच अशोक मुस्तफी का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। मुस्तफी अपने पीछे एक पुत्री छोड़ गए हैं। मुस्तफी के निधन पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने गहरा शोक जताया है।

कैब के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा- ‘मैं अशोक मुस्तफी सर के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। क्रिकेट में उनके योगदान, खासकर क्रिकेटरों का भविष्य संवारने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’

संबंधित पोस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और पॉलिसी बाजार ने रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी ग्राहकों के लिए बाजार में उतारा

Aman Samachar

श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल का 31वें वार्षिकोत्सव संपन्न

Aman Samachar

 अनाथों का सहारा बना ठाणे मनोचिकित्सालय , 20 सालों से अपनों की राह ताकते मनोरोगी 

Aman Samachar

रियल इस्टेट क्षेत्र 2023 में एमएमआर बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी 

Aman Samachar

भारत में 60% लोग अपने जीवनकाल के दौरान में पीठ के निचले हिस्से में तीव्र दर्द से हुए हैं पीड़ित

Aman Samachar
error: Content is protected !!