Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

कार का सयलेंसर चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार , 25 सायलेंसर बामद 

ठाणे [ युनिस खान ] सड़क किनारे खड़ी कार  का साइलेंसर चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सुचाना के आधार पर कलवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक 25 अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

              मिली जानकारी के अनुसार कलवा खारेगांव में रहने वाली महिला ने अपनी इको कार घर के सामने सड़क किनारे खड़ी किया था।  6 जून को उनकी कार का सायलेंसर चोरी हो गया जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था।  पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी के सहारे संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू किया।  इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर शमसुद्दीन शहा [21 ]  , नदीम उर्फ़ नेपानी नवाब कुरैशी [21 ] , शमसुद्दीन खान [22 ] , सद्दाम खान [ 26 ] सभी कुर्ला मुंबई निवासीयों को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कार के 25 सयलेंसर चोरी करने का अपराध स्वीकार कर लिया है।  जिसमें ठाणे ,कल्याण , रायगढ़ , पुणे जिले के आलावा गोवा के विविध पुलिस थाना क्षेत्र के सयलेंसर चोरी के मामले उजागर हुए हैं।  इसमें गिरफ्तार आरोपी शमसुद्दीन शहा के की मुंबई व रायगढ़ के दस मामलों पुलिस को तलाश थी।  पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के 25 सयलेंसर बरामद किया है जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रूपये बताई गयी है।  कलवा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक भरत चौधरी के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे के राजा ने रचा इतिहास, प्रैक्टिस के दौरान 9 थर लगाए

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ संजय अग्रवाल की बजट पूर्व अपेक्षाएँ

Aman Samachar

 स्वतंत्र दिव्यांग कल्याण मंत्रालय की स्थापना करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

जवाहरबाग़ स्मशान भूमि में अधिक शवों के अंतिम संस्कार से आसपास के नागरिक परेशान

Aman Samachar

 मराठी भाषियों पर पुलिस बर्बरता को लेकर कर्नाटक सरकार के विरोध में राकांपा ने किया आंदोलन

Aman Samachar

नागरिकों से मिलने के लिए मनपा के नगर अभियंता पहुंच से बाहर

Aman Samachar
error: Content is protected !!