Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 मराठी भाषियों पर पुलिस बर्बरता को लेकर कर्नाटक सरकार के विरोध में राकांपा ने किया आंदोलन

 भिवंडी [ एम हुसैन ] कर्नाटक के मराठी भाषी महाराष्ट्र में शामिल होने के लिए आंदोलन कर रहे बेलगांव,निपाणी एवं धारवाड़ क्षेत्र के लोगों पर पुलिस बल का प्रयोग किए जाने के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कड़ी निंदा जताई है।जिसके लिए आज राकांपा कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काला फीता बांधकर कर्नाटक सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया ।  
  उल्लेखनीय है कि कर्नाटक राज्य के बेलगांव,निपाणी एवं धारवड़ के मराठी भाषी नागरिक पिछले कई वर्षों से मराठी भाषी प्रदेश महाराष्ट्र में शामिल होने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जिसके लिए बेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक सरकार ने पुलिस बल का उपयोग करके कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास किया। जिसके विरोध में भिवंडी शहर राकांपा के जिलाध्यक्ष भगवान जयराम  टावरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काला फीता बांधकर कर्नाटक सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध व्यक्त किया है। उक्त विरोध प्रदर्शन में राकांपा के पदाधिकारी अब्दुल जब्बार काजी, गयासुद्दीन अंसारी, मोबिन अहमद, शहादत अंसारी, सुरेंद्र मुले, सैयद यूसुफ शोलापुरकर, रसूल खान, शमीम अंसारी मुन्ना एवं सुनील पवार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे ।

संबंधित पोस्ट

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

विपक्षी दलों के गलत आरोप से महाराष्ट्र की छवि धूमिल हुई -देवेन्द्र फडणवीस

Aman Samachar

नारायण राणे के केंद्र में मंत्री बनने से शिवसेना – भाजपा में संघर्ष के आसार बढे

Aman Samachar

विश्व जूनोसिस दिवस 2022 पर भारतीय इम्यूनोलॉजिकल ने एंटी-रेबीज वैक्सीन ड्राइव का किया आयोजन

Aman Samachar

धार्मिक व सांप्रदायिक नफरत के कारण रेलवे में नरसंहार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ गृहनिर्माण मंत्री की उपस्थिति में राकांपा में किया प्रवेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!