Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जवाहरबाग़ स्मशान भूमि में अधिक शवों के अंतिम संस्कार से आसपास के नागरिक परेशान

प्रभाग समिति स्तर पर शवों के अंतिम संस्कार करने की कांग्रेस ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमित मरीजों की जवाहरबाग़ स्मशान भूमि में लाशों के अंतिम संस्कार के बढ़ने से उठाने वाले धुंए से आसपास के लोग परेशान हो रहे हैं।  जवाहर बाग़ स्मशान भूमि मेनाधिक लाशें आने को लेकर कांग्रेस ने प्रभाग समिति स्तर पर  शवों का अंतिम संस्कार कराने की मांग किया है।

                   शहर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता व सचिव सचिन शिंदे ने अपने निवेदन में कहा है कि शहर के मध्य स्थित जवाहर बाग़ स्मशान भूमि में प्रतिदिन औसत 50 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।  इस स्मशान भूमि पर कोरोना के मृतकों का भार बढ़ गया है।  विद्युत् शवदाह से निकलने वाले धुंए आसपास के नागरिक परेशान हो रहे हैं। कर्मचारियों का आभाव , कार्यरत कर्मचारियों पर भी बोझ बाधा है। यहाँ कर्मचारियों के पास पीपीई किट , सेनिटायजर की सुविधा नहीं है।  जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के फोन से होने वाली  भाग दौड़ से कर्मचारी परेशान हैं। शिंदे नेका है कि मनपा प्रतिदिन 5 से 7 मृत दिखा रही है जबकि स्मशान भूमि में प्रतिदिन करीब 100 लाशें अंतिम संस्कार के लिए लायी जा रही है। जवाहर बाग़ शहर के मध्य होने के चलते आधी करीब 50 शवों का जवाहर बाग़ स्मशान भूमिमें अंतिम संस्कार किया जाता है। इसके लिए मनपा की सभी प्रभाग समिति क्षेत्रों में शवों का वर्गीकरण कर अंतिम संस्कार किया जाए। इलेक्ट्रिक शावदाह वाहिनी पर अधिक भार पड़ने से वह भी आये दिन खराब होती रहती है।  प्रभाग समिति स्तर पर शवों का अंतिम संस्कार करने से स्मशान भूमि के कर्मचारियों व आसपास के नागरिकों को परेशानी से राहत मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 परसेंट डिस्काउंट स्कीम 30 जून तक बढ़ी

Aman Samachar

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर शुरू हुआ पौधारोपण अभियान 

Aman Samachar

जिला मध्यवर्ती बैंक ने जिले के लिए उपलब्ध कराई अत्याधुनिक एम्बुलेंस

Aman Samachar

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

Aman Samachar

पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए – अशफाक अहमद

Aman Samachar

फ्लिपकार्ट और कारदेखो ने ग्राहकों के लिए एक व्यापक ऑटो अनुभव प्रदान करने के लिए पार्टनरशिप की  

Aman Samachar
error: Content is protected !!