Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छः अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की तोडू कार्रवाई , दो के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे [ युनिस खान ] अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनपा ने शहर के विविध इलाके के छः अनधिकृत निर्माण को तोड़ दिया है।  वहीँ अनधिकृत निर्माण कराने वाले दो लोगों के खिलाफ मुंब्रा पुलिस थाने में फौजदारी संहिता के तहत अपराध दर्ज कराया है।

                 दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में आने वाले शीलफाटा की आचारगली में जी प्लस वन इमारत के ऊपर दूसरी मंजिल का अनधिकृत निर्माण शुरू था।  मनपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने फय्याज मुस्ताक खान उर्फ़ उमर खान के अनधिकृत रूप निर्माण किये गए 32 आरसीसी कालम तोड़ दिया है।  इसी तरह दोस्ती काम्प्लेक्स के पीछे खारडी में आरिफ सुर्ती व भोलेनाथ नगर में रदाफ रसीद खान के अतिरिक्त अनधिकृत निर्माण को हटाने की कार्रवाई की है।   मनपा ने माजीवाडा ,मानपाडा प्रभाग समिति , नौपाडा प्रभाग समिति , व कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र के एक एक अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तोडू कार्रवाई किया है।  दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण कराने वाले फय्याज खान व रदाफ रसीद खान के खिलाफ  मनपा की ओर से मुंब्रा पुलिस थाने में अपराधिक मामला दर्ज कराया है।

संबंधित पोस्ट

गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के स्नेह मिलन में दिखी समाज बंधुओं की एकता

Aman Samachar

वर्सोवा खाड़ी पुल की मरम्मत के लिए 30 अक्टोबर से 1 नवम्बर के बीच भारी वाहनों का प्रवेश बंद 

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए

Aman Samachar

डा सचिन सिंह के अभिनन्दन समारोह में जुटे विविध क्षेत्रों के लोग

Aman Samachar

ठाणे स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजनाएं पांच वर्ष के बाद भी अधूरी – महिन्द्रकर

Aman Samachar

जिले में संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 15 दिनों के भीतर उपाय योजना पेश करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!