Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी शहर की सड़कों की मरम्मत को लेकर मनपा मुख्यालय के सामने कांग्रेस ने किया आंदोलन

भिवंडी [ युनिस खान ] गड्ढों में तब्दील भिवंडी शहर की सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण ट्रैफिक जाम से लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुँचाने में घंटों समय लगता है।.राजीव गांधी उड़ान पुल की हालत दयनीय हो गयी है। शहर की सडकों की मरम्मत करने की मांग को लेकर भिवंडी कांग्रेस की ओर से आज मनपा मुख्यालय पर आन्दोलन किया गया .
            भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन के अध्यक्षता में खराब सड़कें व मनपा प्रशासन में व्याप्त  भष्ट्राचार के खिलाफ आज गुरुवार मनपा मुख्यालय के सामने धरना आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनपा प्रशासन के खिलाफ “हाय कमिश्नर तूने क्या किया। हाय महापौर तुमने क्या किया। भिवंडी को बर्बाद किया। भिवंडी को बर्बाद किया। जैसे नारे लगाऐ गये। इसके साथ कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष रशीद मोमिन ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान भी सड़कों पर हुए गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई। आश्चर्य की बात यह है कि सभी राजकीय पक्षों द्वारा पत्र व्यवहार करने के बावजूद मनपा प्रशासन ने किसी प्रकार के ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके कारण शहर के नागरिकों में मनपा प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस आंदोलन में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के पूर्व भिवंडी सांसद सुरेश टावरे,नगर सेवक सिराज ताहिर मोमिन, फराज बाबा बाहुद्दीन, वसीम अंसारी, शहाफ मोमिन ,अशरफ मुन्ना , शोहेल खान, रुकसाना कुरेशी, रेहाना अंसारी, हर्षली म्हात्रे, अरफात खान आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। देर शाम मनपा अधिकारियों को ज्ञापन देकर सडकों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गयी है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग पूरा नहीं होने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे की आय सर्जन कोचीन में आयोजित माडलिंग स्पर्धा में बनी विजेता 

Aman Samachar

शील पत्रीपुल गार्डर लांचिंग के लिए 21 व 22 नवम्बर को मध्य रेल का मेगा ब्लाक ,  कल्याण – डोंबिवली के मध्य उपनगरीय रेल सेवा होगी बंद 

Aman Samachar

मधुमेह रोग से देश देश की बड़ी आबादी को बचाने के लिए सरकार से ठोस उपाय योजना लागू करने की मांग

Aman Samachar

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी ने पहले देशव्‍यापी अंतर्शहरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कोच ब्राण्‍ड ‘न्‍युगो’ का किया अनावरण

Aman Samachar

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!