Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

निजी कंपनी व सोसायटियों में टीकाकरण की अनुमति देने की मनपा की योजना घोषित

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विविध प्रतिष्ठान व   रिहायसी सोसायटियों को टीकाकरण की अनुमति देने की योजना को मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आज घोषित किया है। टीकाकरण योजना का लाभ लेने के लिए प्रतिष्ठानों व रिहायसी सोसायटियों से महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त शर्मा ने आवाहन किया है।

                         पात्र लाभार्थियों के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए केन्द्रों की संख्या बढ़ाने समस्या को देखते हुए तीसरी लाट के मद्देनजर टीकाकरण बढ़ाने का सुझाव पालकमंत्री एकनाथ शिंदे दिया था।  जिसके आधार पर मनपा आयुक्त डा शर्मा ने टीकाकरण की योजना घोषित कर दी है। इस योजना के तहत रिहायसी सोसायटी किसी अस्पताल से संलग्न होकर टीका के लिए मनपा के माध्यम से कोविन एप्प पर पंजीकरण करा सकेंगे।  पंजीकरण होने के बाद उक्त कार्यालय , रिहायसी सोसायटी को मनपा की ओर से स्वतन्त्र साईट मैनेजर के रूप में शामिल किया जायेगा। निजी कार्यलय रिहायसी सोसायटी को टीकाकरण के लिए अनुमति देते हुए टीकाकरण के लिए प्रतीक्षा कक्ष , टीकाकरण कक्ष एव निरिक्षण कक्ष की सुविधा उपलब्ध है या नहीं वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी से जांच की जायेगी। शासन के नियमानुसार उस प्रतिष्ठान में काम करने वाले कर्मचारी ,रिहायसी सोसायटी के निवासी ,घरेलू कामगार ,सुरक्षा रक्षक ,माली , लिफ्टमैन ,वाहन चालक ,आदि टीकाकरण का लाभ ले सकते हैं। टीकाकरण का अपव्यय रोकने के लिए लाभार्थी की संख्या दस दस की होनी चाहिए। टीकाकरण के लिए लगने वाली वैक्सीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उक्त प्रतिष्ठान व सोसायटी की रहेगी। उसके लिए कितना शुल्क लेना है यह निर्धारित करने की जिमीदारी उसकी रहेगी।

संबंधित पोस्ट

नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक खेल ज्योति का स्वागत

Aman Samachar

महानगर गैस लिमिटेड ने राज भवन में PNG सप्लाय शुरु किया

Aman Samachar

बीजे हाईस्कूल की नवनिर्मित इमारत में सीबीएससी स्कूल के लिए मनपा अपने कब्जे में ले –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी ने पहले देशव्‍यापी अंतर्शहरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कोच ब्राण्‍ड ‘न्‍युगो’ का किया अनावरण

Aman Samachar

प्रकृति की गोद से स्वादिष्ट जंगली सब्जियों का उत्सव ठाणे में 

Aman Samachar

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक टर्मिनस उपलब्ध कराएं – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

Aman Samachar
error: Content is protected !!