Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा प्रदेश जैन प्रकोष्ठ के सह प्रमुख पद पर राकेश ओसवाल की नियुक्ति

 भिवंडी [ युनिस खान ] भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई महानगर पालिका व  ठाणे जिले के विभिन्न महानगर पालिका के चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भाजपा जैन प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिसमें भिवंडी के भाजपा पदाधिकारी राकेश ओसवाल को सह प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया है।
               मुंबई के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महासचिव श्रीकांत भारती ने राकेश ओसवाल को नियुक्ति पत्र देकर अभिनंदन किया है। इस अवसर पर जैन प्रकोप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी,प्रदेश उपाध्यक्षा चित्रा वाघ,जैन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी , पूर्व मंत्री राज के.पुरोहित, पूर्व मंत्री गिरीश महाजन आदि मान्यवर उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राकेश ओसवाल की नियुक्ति पर विभिन्न जैन संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वही पर राकेश ओसवाल ने कहा कि केन्द्रीय राज्य पंचायत मंत्री कपिल पाटिल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में जैन समाज सहित विभिन्न समाजों व ग़रीब तथा गरजू लोगो के लिए सदैव मदद करने के लिए तत्पर रहूंगा। इसके साथ पार्टी की छवि को रोशन करने के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। इसके साथ ही सभी वर्ग के लिए काम करके समाज के साथ न्याय करने की कोशिश करूंगा।

संबंधित पोस्ट

मनपा परिवहन सेवा का वर्ष 2024 – 2025के लिए 694 करोड़ 56 लाख रूपये का बजट समिति में पेश

Aman Samachar

डाक्टर्स , नर्स व आरोग्य सेवकों के सहयोग से कोरोना का भय कम हुआ है संकट अभी टला नहीं 

Aman Samachar

गट विकास अधिकारी की पिटाई करने वाले उपाध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग 

Aman Samachar

दो एम्बुलेंस का विधायक संजय केलकर ने किया लोकार्पण 

Aman Samachar

हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत,साथी गंभीर घायल

Aman Samachar

‘रामचरित मानस की अंतर्कथाएं’ का सांसद के हाथो हुआ विमोचन

Aman Samachar
error: Content is protected !!