Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने वालों की कम भीड़ को देखते हुए मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने चिंता जताई है . मनपा प्रशासन ने भिवंडी शहर में प्रतिदिन 15 हजार लोगों के टीकाकरण करने का उद्देश्य पूरा करने के लिए 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 21 तक “मिशन कवच कुंडल” योजना के तहत कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है. इसके लिए उन्होंने नागरिकों व समाज सेवियों से सहयोग करने का आवाहन किया है .
             गौरतलब हो कि मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने अपने घोषित लक्ष्य को पूरा करने हेतु धर्मगुरुओ  सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। जिसमे मनपा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के आर खरात, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले,स्वास्थ्य संगठन अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला बर्दापुरकर और विभिन्न मस्जिदों के मौलाना हलिमऊल्लाह कासमी, मौलाना फैयाज कासमी, मौलाना औसाफ़ फलाही, मौलाना शमशाद उशवाह, मौलाना रईस नदवी, मौलाना अरशद कासमी, बिलाल गुजराती आयेशा, हाफिज सईद सहित अन्य लोग तथा संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.  आयुक्त ने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि नवरात्रि उत्सव के साथ साथ आगामी दिवाली कोरोना मुक्त करने के लिए नागरिकों को स्वयं अपने घरों से निकलकर  वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर आना चाहिए.पहली खुराक का लक्ष्य नवंबर 2021 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.
              इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए मनपा मुख्यालय में आयुक्त देशमुख की अध्यक्षता में भिवंडी चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों के टास्क फोर्स की एक बैठक हुई जिसमें शहर के विभिन्न मस्जिदों के ट्रस्टी, धर्मगुरु और मौलाना भी शामिल थे.बैठक में मनपा आयुक्त ने कहा कि व्हाट्सएप पर वैक्सीन संबंधी कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं जिस पर ध्यान नहीं देना है. कोरोना को शहर से दूर भगाने के लिए 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी को वैक्सीनेशन कराना जरूरी है.इसके लिए 15 आरोग्य केंद्र के अलावा 15 नए टीकाकरण केंद्र की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों पर प्रतिदिन कम से कम 500 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य होगा.इस तरह 18 वर्ष से अधिक आयु के ऊपर के  नागरिकों का टीकाकरण पूरा करने का उद्देश्य है.
             टीकाकरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए 30 टीकाकरण केंद्र शुरू किए गए हैं.कुछ जगहों पर निजी अस्पतालों को भी अनुमति दी गई है. प्रतिदिन कम से कम 15 हजार टीकाकरण के साथ हम इस नवंबर के अंत तक 5 लाख 88 हजार लोगों को पहली खुराक देने का काम पूरा कर लेंगे और संभावित तीसरी लहर से नागरिकों की रक्षा करेंगे. सुधाकर देशमुख ने कहा कि इस कार्य में सभी नगरसेवकों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ धार्मिक संगठन, समाज सेवा के संगठनों के नेतृत्व वाले नागरिकों को भी आगे आना पड़ेगा. उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के साथ साथ नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने और अपना शहर कोरोना मुक्त कराने में सहयोग करें.

संबंधित पोस्ट

कर व दर वृद्धि न कर 2755 करोड़ 32 लाख रूपये का मनपा का बजट स्थाई समिति में पेश

Aman Samachar

एनएसडीएल ने भारत भर में ‘चलो, स्कूल चलें’ शुरू किया अभियान

Aman Samachar

इलाज के साथ-साथ टीबी के मरीजों को पौष्टिक खाना भी जरूरी – शर्मिला पिंपलोलकर

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर देखें फ्री में फ़िल्म मोर पिया हरजाई

Aman Samachar

आकाशीय बिजली गिरने से अरसठ वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

Aman Samachar

सिम्फनी लिमिटेड ने वर्ल्ड एनर्जी कंजर्वेशन डे पर एक नया मिशन “27° सेल्सियस वर्ल्ड” का किया पहल

Aman Samachar
error: Content is protected !!