Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एनएसडीएल ने भारत भर में ‘चलो, स्कूल चलें’ शुरू किया अभियान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] नेशनल सिक्योरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता, मंगलुरु, सिंधुदुर्ग और ठाणे के स्कूली छात्रों तक पहुंचने के लिए ‘चलो, स्कूल चलें’ नामक एक विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई के आगरकर नाइट स्कूल और वर्ली नाइट स्कूल से हुई। और अब इसे शाहपुर, पालघर जैसे अर्ध-शहरी इलाकों और उसके बाद अन्य शहरों तक  ले जाया जाएगा।

     इस अभियान के तहत एनएसडीएल, शिक्षा से जुड़ी हुई बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कूल किट उपलब्ध  कराएगी। किट को एनएसडीएल की तरफ से विशेष रूप से कक्षा 1 -10 के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें स्कूल बैग, नोटबुक, कम्पास बॉक्स, पेंसिल इत्यादि जरूरी चीजें शामिल हैं।

लाभार्थियों के बारे में:

एनएसडीएल, निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले जरूरतमंद छात्रों को मदद देने प्रयासरत है। एनएसडीएल सरकारी स्कूलों, गैर-सहायता प्राप्त या आंशिक रूप से सहायता प्राप्त स्कूलों और सामुदायिक संगठनों / ट्रस्ट / एनजीओ आदि की तरफ से चलाए जा रहे स्कूलों के साथ जुड़कर काम कर रही है। स्कूलों और छात्रों का चयन करते समय छात्रों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखा गया है।

एनएसडीएल के बारे में:

एनएसडीएल (www.nsdl.co.in) भारत की पहली तथा विश्व की अग्रणी केंद्रीय प्रतिभूति निक्षेपागारों में से एक है। प्रतिभूतियों को डीमैट रूप में रखने और स्थानांतरित करने की सुविधा उपलब्घ कराकर एनएसडीएल ने भारतीय प्रतिभूति बाज़ार में बडा परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाई है। एनएसडीएल डीमैट खाताधारक  देश के 99% से अधिक पिन कोड और विश्व  के 189 देशों में उपस्थित हैं, जो एनएसडीएल के विश्वव्यापी विस्तार का परिचायक है।

संबंधित पोस्ट

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

Aman Samachar

कोरोना काल में स्वास्थ्य मंदिर खुलने पर जनता देगी आशीर्वाद -मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

आकाश+बायजू, दिल्ली की स्टूडेंट सारा कुकरेजा ने एनएसटीएसई 2022 में हासिल की इंटरनेशनल रैंक 

Aman Samachar

ओबीसी के राजनितिक आरक्षण की समस्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार – राहुल पिंगले

Aman Samachar

यूपीएससी, एमपीएससी और 10वीं-12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को किया गया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!