Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कर व दर वृद्धि न कर 2755 करोड़ 32 लाख रूपये का मनपा का बजट स्थाई समिति में पेश

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा ने वर्ष 2020 – 2021 का 2807 करोड़ 3 लाख रूपये का संशोधित व वर्ष 2021 – 2022 के लिए 2755 करोड़ 32 लाख रूपये का मूल बजट आज स्थाई समिति में पेश किया है। बजट पेश करते हुए मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने बजट को वास्तववादी बताते हुए कहा है कि बगैर किसी कर व दर वृद्धि किये मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने का उद्देश्य है। कोविड 19 व लाक डाउन के बाद धीरे धीरे आर्थिक हालात सामान्य हो रहे हैं जैसे जैसे आय वृद्धि होगी विकास कार्यों को आगे बढाया जायेगा।

उन्होंने कहा कोरोना काल का  पहला बजट है जिसमें किसी भी कर व दर वृद्धि का प्रस्ताव नहीं करते हुए वास्तववादी बजट पेश किया है। वर्ष के शुरू में कोरोना की वैश्यविक महामारी के संक्रमण को रोकने व उसके उपाय योजना के चलते लाक डाउन करना पड़ा जिसका उद्योग धंधे , व्यापार ,रोजगार प्रभावित होने से मनपा को अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हुआ। आर्थिक स्थित अच्छी न होने के बावजूद कोरोना की आपात स्थिति में वैद्यकीय सेवा व सुविधा के लिए बड़े स्तर पर निधि खर्च की गयी इसके बावजूद विकास कार्यों पर मनपा ने खर्च किया है। वर्ष 2020 -2021 के संशोधित बजट 2807 करोड़  3 लाख रूपये मंजूर  गया था। कोरोना लाक डाउन के चलते मनपा की आय न काफी कमी आने से 2755 करोड़ 32 लाख रूपये का मूल बजट पेश किया गया है। वर्ष 2021 – 2022  वित्त वर्ष  लिए 935 करोड़ 37 लाख रूपये प्रस्तावित किया गया है जिसमें जलापूर्ति के कार्यो के लिए 114 करोड़ 29 लाख ,मल निस्सारण के लिए 72 करोड़ 50 लाख ,भूमिगत नाला व अमृत योजना के लिए 50 करोड़ 69 लाख रूपये का प्रावधान किया है। इसी तरह पुल योजना के लिए 48 करोड़ 17 लाख ,  सड़क विकास के लिए 240 करोड़ 25 लाख रूपये का प्रावधान है। रोड लाईट के लिए 36 करोड़ 33 लाख ,आरोग्य यंत्रणा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल व अन्य अस्पताल में उपकरण व अन्य कार्यों के लिए 27 करोड़ 10 लाख , घन कचरा प्रबंधन के लिए 29 करोड़ 20 लाख रूपये का प्रस्ताव है। इस तरह 35 लाख रूपये अंतिम शेष के साथ 1819 करोड़ 61 लाख राजस्व व 935 करोड़ 37 लाख पूंजीगत खर्च मिलाकर 2755 करोड़ 32 लाख रूपये का बजट मनपा आयुक्त डा शर्मा ने स्थाई समिति के समक्ष पेश किया है।

             आगामी वर्ष के बजट में कर व दर वृद्धि नहीं   करने के साथ कोई नयी योजना शुरू करने का प्रस्ताव नहीं है। 80 फीसदी कार्य पूरा होने वाली योजनाओं को पूरा कर नागरिकों के लिए खुला किया जायेगा।  मनपा की मुख्य आय  स्रोत संपत्ति कर व शुल्क से ह 2020 – 2021 में 773 करोड़ 26 लाख की आय अपेक्षित थी लेकिन दिसंबर 2020 तक 609 करोड़ 54 लाख रूपये संशोधित कर वर्ष 2021 – 2022 में संपत्ति कर व शुल्क के साथ 693 करोड़ 24 लाख रूपये की आय अपेक्षित है।

संबंधित पोस्ट

पारंपरिक कृषि में आधुनिकता को जोड़ा जाए- पुष्पा पाटिल

Aman Samachar

एयू बैंक ने लॉन्च की एक और उद्योग में अपनी तरह की पहली अभिनव क्रेडिट कार्ड पेशकश- स्वाइपअप

Aman Samachar

केंद्र सरकार मंहगाई कम करने के लिए पेट्रोल ,डीजल पर लगा टैक्स कम करे – नसीम खान 

Aman Samachar

दिवा आग लगाने से घर गिरा महिला की मृत्यु

Aman Samachar

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो राहगीरों की मौत 

Aman Samachar

रोटरी क्लब ऑफ़ भिवंडी के सुरेश गरेला ने अध्यक्ष एवं इलियास वलियानी ने सचिव का पदभार ग्रहण किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!